Allahabad High Court Recruitment 2026 for 543 RO ARO vacancies, Check Eligibility Allahabad HC Vacancy: इलाहाबाद हाई कोर्ट में निकली 543 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

Allahabad HC Vacancy: इलाहाबाद हाई कोर्ट में निकली 543 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

Allahabad HC Vacancy 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) के 543 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Wed, 3 June 2026 05:58 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Allahabad HC Vacancy: इलाहाबाद हाई कोर्ट में निकली 543 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

Allahabad HC Vacancy: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अपना आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हाई कोर्ट में कुल 543 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें समीक्षा अधिकारी (RO) पद के लिए कुल 138 सीटें, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद के लिए कुल 380 सीटें और कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) के लिए कुल 25 पद आरक्षित रखे गए हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उसके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में 'ओ' लेवल (O Level) सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, DSSSB ने निकाली बंपर वैकेंसी, सैलरी ₹1.42 लाख

आयु सीमा

1 जुलाई 2026 को आधार मानकर समीक्षा अधिकारी (RO) के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) व कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LLB पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, 371 पदों पर निकली सरकारी नौकरी

श्रेणीवार आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग (General/OBC) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित है। एसटी, एससी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (SC/ST/EWS) आरक्षित श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पेशल टीचर पदों पर निकली भर्ती, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

प्रारंभिक परीक्षा पहले चरण में कुल 200 अंकों का एक ऑब्जेक्टिव पेपर होगा, जिसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 3 घंटे (180 मिनट) का समय दिया जाएगा। इस प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर दिए जाने पर अंकों की कटौती का कोई प्रावधान नहीं है, यानी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को 150 अंकों की मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर 21 जून 2026 से पहले अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।