up pcs success story monali singh and akarsh khare selection UPPSC 2024 Result UPPSC 2024 परीक्षा में पति-पत्नी का कमाल; समीक्षा अधिकारी पति बने CTO, लेखपाल पत्नी का भी PCS में चयन, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC 2024 परीक्षा में पति-पत्नी का कमाल; समीक्षा अधिकारी पति बने CTO, लेखपाल पत्नी का भी PCS में चयन

up pcs success story monali singh and akarsh khare: यूपी पीसीएस 2024 में लेखपाल मोनाली सिंह असिस्टेंट कमिश्नर बनीं और उनके पति आरओ आकर्ष खरे का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ।

Thu, 2 April 2026 12:11 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UPPSC 2024 परीक्षा में पति-पत्नी का कमाल; समीक्षा अधिकारी पति बने CTO, लेखपाल पत्नी का भी PCS में चयन

up pcs success story monali singh and akarsh khare: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और जीवनसाथी का साथ मिल जाए तो दुनिया की कोई भी मंजिल नामुमकिन नहीं रह जाती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC 2024 के नतीजों ने एक ऐसी ही सुनहरी दास्तां पेश की है जहां एक ही छत के नीचे रहने वाले पति-पत्नी ने एक साथ सफलता का परचम लहराया है। चकेरी के श्याम नगर की रहने वाली और नर्वल तहसील में तैनात लेखपाल मोनाली सिंह अब असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स यानी बन गई हैं, वहीं उनके पति आकर्ष खरे ने भी वाणिज्य कर अधिकारी यानी के पद पर बाजी मारी है।

शादी के बाद शुरू हुआ सपनों का सफर

मोनाली सिंह और आकर्ष खरे की शादी साल 2022 में हुई थी। मोनाली उस वक्त नर्वल तहसील में लेखपाल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही थीं, जबकि आकर्ष लखनऊ हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी (RO) के पद पर तैनात थे। शादी के बाद आमतौर पर लोग पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझ जाते हैं लेकिन मोनाली ने कुछ अलग करने की ठानी। उन्होंने पीसीएस अधिकारी बनने का सपना देखा और तैयारी शुरू कर दी। अपनी पत्नी के जुनून और मेहनत को देख आकर्ष भी प्रेरित हुए और उन्होंने नौकरी के साथ-साथ खाली समय में पीसीएस की पढ़ाई शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रयागराज से फोर्ब्स तक; IIT में फेल होने वाले अलख पांडे कैसे बने अरबपति?
ये भी पढ़ें:MTS से नायब तहसीलदार बने बृजेश, PCS में गाड़ा झंडा, हासिल की 249वीं रैंक

सेल्फ स्टडी और अटूट भरोसा

अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लोग नौकरी छोड़ देते हैं या बड़े कोचिंग संस्थानों का रुख करते हैं लेकिन इस दंपती ने सादगी और अनुशासन को अपनी ताकत बनाया। दोनों ने बिना किसी बड़ी कोचिंग के, ड्यूटी के बाद बचे हुए समय में सेल्फ स्टडी की। मोनाली बताती हैं कि नौकरी और शादी उनकी राह में कभी बाधा नहीं बने, बल्कि आपसी सहयोग ने इस सफर को और आसान बना दिया। आज उनकी मेहनत का नतीजा है कि पत्नी सीधे लेखपाल से असिस्टेंट कमिश्नर के गरिमामय पद तक जा पहुंची हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

मोनाली के पिता ओम प्रकाश सिंह सीओडी से सेवानिवृत्त हैं, और मां सुमन सिंह अपनी बेटी और दामाद की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। मोनाली अपनी दो बहनों में छोटी हैं और उनकी बड़ी बहन भी बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं। जैसे ही चयन की खबर मिली, श्याम नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी गई। वहीं नर्वल तहसील, जहां मोनाली तैनात थीं, वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें फोन कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।