UP Home Guard Exam date : UPP upprpb uppbpb Homeguard exam date UP Police Home Guard exam kab hoga schedule UP Home Guard Exam date : 41000 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा तिथि जारी, रिकॉर्ड आवेदन से कठिन हुआ चयन, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Home Guard Exam date : 41000 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा तिथि जारी, रिकॉर्ड आवेदन से कठिन हुआ चयन

UP Home Guard Recruitment Exam date : यूपी में होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। यह परीक्षा वर्ष 2026 में 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

Tue, 23 Dec 2025 10:09 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Home Guard Exam date : 41000 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा तिथि जारी, रिकॉर्ड आवेदन से कठिन हुआ चयन

UP Home Guard Exam date : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी। यह परीक्षा वर्ष 2026 में 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी। इस संबंध में कोई भी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से ली जा सकती है। होमगार्ड भर्ती के लिए करीब 25.30 लाख आवेदन फार्म भरे जा चुके हैं। तीन दिन होने वाली यह परीक्षा छह पालियों में होगी यानी हर दिन दो पालियों में परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड अभी तय करेगा कि परीक्षा केन्द्र किन-किन जिलों में और कितने होंगे। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। ओएमआर आधारित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के सवाल ही पूछे जाएंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखते रहे।

होमगार्ड भर्ती से जुड़ी अहम बातें

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले लिखित परीक्षा होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट सूची निकाली जाएगी।

लिखित परीक्षा एग्जाम पैटर्न

100 अंकों की सामान्य ज्ञान की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसकी अवधि दो घंटे होगी। भर्ती बोर्ड 100 अंकों की सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) कराएगा, जो दो घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। 25 प्रतिशत से कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं होगा।

फिजिकल टेस्ट

पुरुषों को दो किमी. की दौड़ की जगह 28 मिनट में 4.8 किमी. और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी. दौड़ना होगा।

600 रुपये डयूटी भत्ता मिलेगा

होमगार्ड स्वयंसेवक को डयूटी करने पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता मिलेगा। इस समय ड्यूटी के लिए 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता भी मिलता है। अगर कोई माह में 30 दिन ड्यूटी करता है तो उसे ड्यूटी भत्ता व महंगाई भत्ता मिलाकर 28 हजार रुपये के आसपास मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में निकली 1352 कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, अगला नंबर कांस्टेबल भर्ती का

महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

अंक समान होने पर क्या होगा

- (i) दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जायेगी। (ii) यदि उपर्युक्त विचारण के बाद भी दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अभ्यर्थियों की अधिमानता का अवधारण हाईस्कूल प्रमाण पत्र में उल्लिखित उनके नामों के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार किया जायेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।