UP Police Vacancy : यूपी पुलिस में निकली 1352 कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, अगला नंबर 22000 कांस्टेबल भर्ती का
upp upprpb computer बताया जा रहा है कि अब यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अगली भर्ती कांस्टेबल के 22000 पदों पर निकालेगा। शेड्यूल के मुताबिक इसी का नंबर है। इससे पहले एसआई गोपनीय, एएसआई क्लर्क व लेखा, एसआई व सहायक रेडियो ऑपरेटर की भर्तियां निकल चुकी हैं।

UP Police Computer Operator Grade A Notification 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने मंगलवार को इसकी विज्ञप्ति वेबसाइट पर जारी कर दी। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। योग्य व इच्छुक युवा यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रणाली में पंजीकरण करना अनिवार्य है।
वेतनमान - पे बैंड - 5200 - 20200, ग्रेड पे 2400 रुपए। वहीं 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स 25500 - 81100 रुपए तक मिलेगा।
रिक्तियों का ब्योरा :
कुल रिक्तियां - 1352
अनारक्षित- 134
ईडब्ल्यूएस- 91
ओबीसी - 364
अनुसूचित जाति - 283
अनुसूचित जनजाति - 26
आवेदन योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (Class 12) की परीक्षा भौतिक शास्त्र और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही भारत सरकार से मान्यता प्राप्त डोएक संस्था से ओ लेवल कम्प्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
या
कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
अन्य योग्यताएं जैसे एनससीसी का बी प्रमाण पत्र या प्रादेशिक सेना में सेवा करने का न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव हो तो बेहतर होगा।
आयु सीमा - 18 से 28 वर्ष। अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 1997 से पहले और 01 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
लिखित परीक्षा से होगा चयन:
यूपी पुलिस की इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा 200 अंकों की होगी। परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय होंगे। लिखित परीक्षा में 1- सामान्य ज्ञान, 2- मानसिक अभिरुचि व तर्कशक्ति एवं 3- कम्प्यूटर विज्ञान से संबंधित विषय होंगे। हर सेक्शन में 40-40 प्रश्न होंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। एग्जाम ओएमआर शीट पर होगा।
अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हालांकि अभ्यर्थियों का चयन नॉर्मलाइजेशन व मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। कोई मेरिट लिस्ट तैयार नहीं होगी।
पढ़ें नोटिफिकेशन
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये जबकि एससी-एसटी के लिए 400 रुपये रखा गया है। इस भर्ती के लिए 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी।
अगली भर्ती 22000 कांस्टेबल की संभव
बताया जा रहा है कि अब भर्ती बोर्ड अगली भर्ती कांस्टेबल के 22000 पदों पर निकालेगा। शेड्यूल के मुताबिक इसी का नंबर है। इससे पहले एसआई गोपनीय, एएसआई क्लर्क व लेखा, एसआई व सहायक रेडियो ऑपरेटर की भर्तियां निकल चुकी हैं।




साइन इन