CBSE Class 12 Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई किसी भी वक्त 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। DigiLocker पोर्टल पर दिख रहा ‘Coming Soon’ का संदेश छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। माना जा रहा है कि बोर्ड की डिजिटल अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र अपलोड होने की तैयारी पूरी हो चुकी है और नतीजे किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं। नतीजों का ऐलान होने पर छात्र छात्राएं अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर पर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि CBSE 12वीं का रिजल्ट 12 या 13 मई को आ सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई तारीख या समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कुछ दिन पहले कहा था कि सीबीएसई मई 2026 के तीसरे सप्ताह में कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। विद्यार्थी अपना परिणाम सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की आंसरशीट डिजिटल तरीके से चेक की है। इससे रीइवेल्यूएशन की प्रक्रिया भी आसानी से होगी। टोटलिंग में गलतियां नहीं होगी।
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5- पिछले साल कब आया था रिजल्ट
डिजीलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026
1- डिजीलॉकर एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट पूरी तरह से सुरक्षित और वैलिड रहती है। इसे एक्सेस करने का तरीका बेहद आसान है:
सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें।
2. अपने आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए 'लॉग इन' करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो 'Sign Up' कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
3. होमपेज पर 'Education' कैटेगरी में जाकर 'CBSE' को चुनें।
4. अब 'Class XII Marksheet' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
11 May 2026, 08:27:32 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसीई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए चाहिए ये डिटेल्स
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी, जो इस प्रकार है-
रोल नंबर
स्कूल का नंबर
एडमिट कार्ड आईडी
जन्म तिथि
11 May 2026, 07:54:53 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: फेक लिंक से रहें सावधान, बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों को फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर कई ऐसे लिंक वायरल हो रहे हैं, जिनमें “लीक्ड रिजल्ट” या “अर्ली एक्सेस रिजल्ट” दिखाने का दावा किया जा रहा है। CBSE पहले भी चेतावनी दे चुका है कि ऐसे लिंक फर्जी हो सकते हैं और इनके जरिए छात्रों की निजी जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है। छात्रों को केवल .gov.in या .nic.in डोमेन वाली आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करना चाहिए और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
11 May 2026, 07:16:01 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: बीते सालों में कैसा रहा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: बीते सालों में कैसा रहा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
2025: 88.39%
2024: 87.98%
2023: 87.33%
2022: 92.71%
2021: 99.37%
2020: 88.78%
11 May 2026, 06:55:28 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स
स्टूडेंट का नाम
माता का नाम
पिता का नाम
स्कूल कोड
स्कूल का नाम
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
कुल प्राप्त अंक
ग्रेड/पासिंग डिविजन
रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)
11 May 2026, 06:30:13 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रोल नंबर भूल गए, तो क्या?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट के दिन स्कूलों को ‘बल्क लॉगिन’ की विशेष सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से वे अपने सभी छात्रों के परिणाम एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन रिजल्ट देखने में समस्या आती है, तो वह अपने क्लास टीचर या स्कूल के प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क करके अपना परिणाम प्राप्त कर सकता है।
11 May 2026, 06:06:01 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: क्या सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई (CBSE) ने अभी तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, डिजिलॉकर पर "Coming Soon" का बैनर लाइव हो चुका है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नतीजे किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं।
11 May 2026, 05:54:21 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिए रोल नंबर लेकर रहें तैयार
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी है। पोस्ट के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं के नतीजे बहुत जल्द घोषित होने वाले हैं। ऐसे में छात्र अपना एडमिट कार्ड साथ रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे डिजिलॉकर या आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख सकें।
11 May 2026, 05:31:41 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी होते ही इसका डायरेक्ट लिंक मुख्य वेबसाइट results.cbse.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके अलावा छात्र cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
11 May 2026, 05:22:04 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए हैं?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 18.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। ये छात्र आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के हैं, जिनके परिणाम अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।
11 May 2026, 05:10:20 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: उमंग (UMANG) ऐप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: उमंग ऐप या वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देखना बहुत आसान है।
सबसे पहले web.umang.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
वहां CBSE Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
11 May 2026, 05:01:19 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब और कैसे आएगा?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं के तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के नतीजे एक साथ जल्द जारी होंगे। छात्र अपना रोल नंबर डालकर बोर्ड की वेबसाइट या डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि आधिकारिक तारीख तय नहीं है, लेकिन डिजिलॉकर अपडेट के अनुसार परिणाम कभी भी घोषित हो सकते हैं।
11 May 2026, 04:11:37 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट और सर्टिफिकेट
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 LIVE: सीबीएसई छात्रों को डिजिटल अकादमिक दस्तावेज उपलब्ध कराएगा। इनमें मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट (जहां लागू हो) शामिल हैं। ये सभी दस्तावेज बोर्ड के डिजिटल अकादमिक रिपॉजिटरी “परिणाम मंजूषा” पर cbse.digitallocker.gov.in के जरिए उपलब्ध होंगे।
11 May 2026, 03:49:19 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: कौन दे सकेगा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: नीचे दिए गए छात्र सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे-
कक्षा 12 के वे छात्र जो एक विषय में पास नहीं हो पाए हैं और जिन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
वे छात्र जिन्हें 6वें या 7वें विषय की मदद से पास घोषित किया गया है, वे फेल हुए विषय की परीक्षा दे सकते हैं।
कक्षा 12 के वे छात्र जिन्हें पास घोषित किया गया है, लेकिन वे अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। कक्षा 10 के छात्र दो विषयों में और कक्षा 12 के छात्र एक विषय में सुधार परीक्षा दे सकेंगे।
11 May 2026, 03:30:35 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: क्या है ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: इस व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच डिजिटल तरीके से की जाती है। कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों को मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई थी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने के लिए उन्हें पहले से लॉगिन क्रेडेंशियल्स उपलब्ध कराए गए थे।
11 May 2026, 03:10:26 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट्स
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स-
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
digilocker.gov.in
UMANG App
11 May 2026, 02:49:47 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: मार्कशीट में जानकारी गलत होने पर क्या करें?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: दि आपकी मार्कशीट में नाम या अंकों से जुड़ी कोई गलती है, तो तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। आपको एक लिखित आवेदन के साथ सही डॉक्यूमेंट (जैसे आधार कार्ड) की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। स्कूल के माध्यम से ही बोर्ड को सुधार के लिए आवेदन भेजा जाएगा।
11 May 2026, 02:26:59 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: 2026 में 18.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: साल 2026 में सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 18.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। यह बोर्ड के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बैच माना जा रहा है। तुलना करें तो 2025 में 16,92,794 और 2024 में 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
हर साल छात्रों की बढ़ती संख्या सीबीएसई के एफिलिएटेड स्कूल नेटवर्क के लगातार विस्तार को दिखाती है। 2026 में इतने बड़े स्तर पर हुई परीक्षा में हर छात्र की उत्तर पुस्तिका को स्कैन कर डिजिटल तरीके से जांचना पड़ा। इसी वजह से ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लागू करना पहले के मुकाबले ज्यादा जरूरी और तकनीकी रूप से अधिक चुनौतीपूर्ण माना गया।
11 May 2026, 02:17:05 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से DigiLocker पर अपना परिणाम देख सकते हैं-
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से DigiLocker पर अपना परिणाम देख सकते हैं-
सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करते ही आपका अकाउंट खुल जाएगा।
इसके बाद पेज पर दिए गए कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपनी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
भविष्य की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी भी अपने पास रखें।
11 May 2026, 02:04:27 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे।
11 May 2026, 01:33:56 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: जारी नहीं होगी ऑफिशियल टॉपर्स लिस्ट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 LIVE: सीबीएसई कक्षा 12वीं की कोई आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। कोविड-19 महामारी के बाद इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था और अब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया है। हालांकि, बोर्ड देशभर में प्रत्येक विषय में टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट जारी करता है।
11 May 2026, 01:24:15 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: क्या है APAAR ID?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री यानी APAAR ID एक यूनिक 12 अंकों का अकादमिक पहचान नंबर है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत छात्रों को जारी किया जाता है। जिन छात्रों ने APAAR के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उनकी सीबीएसई मार्कशीट डिजिलॉकर में अपने आप पहले से उपलब्ध रहेगी।
11 May 2026, 01:12:10 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: कैसे तैयार होता है रिजल्ट? समझें बेस्ट 5 सब्जेक्ट्स का नियम
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई छात्रों को अधिकतम छह विषयों में परीक्षा देने की अनुमति देता है, लेकिन कक्षा 12वीं का आधिकारिक रिजल्ट बेस्ट 5 विषयों के अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है। अगर किसी छात्र के वैकल्पिक या अतिरिक्त छठे विषय में कम अंक आते हैं, तो उसका असर कुल प्रतिशत या रिजल्ट पर नहीं पड़ेगा। रिजल्ट में केवल सबसे ज्यादा अंक वाले पांच विषयों को ही शामिल किया जाता है।
11 May 2026, 12:59:54 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट्स
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स-
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
digilocker.gov.in
UMANG App
11 May 2026, 12:45:17 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: क्या है ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: इस व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच डिजिटल तरीके से की जाती है। कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों को मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई थी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने के लिए उन्हें पहले से लॉगिन क्रेडेंशियल्स उपलब्ध कराए गए थे।
11 May 2026, 12:37:06 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: कभी भी जारी हो सकता है कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा।
इस बार सीबीएसई रिजल्ट डिजिलॉकर और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा। छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा देश और विदेश के कई केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी।
पिछले वर्षों की तरह बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की पहले से घोषणा नहीं करेगा। साथ ही रिजल्ट को लेकर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित नहीं की जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी और पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी का नोटिस भी जारी कर दिया जाएगा।
11 May 2026, 12:20:16 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: कौन दे सकेगा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा?
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: नीचे दिए गए छात्र सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे-
कक्षा 12 के वे छात्र जो एक विषय में पास नहीं हो पाए हैं और जिन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
वे छात्र जिन्हें 6वें या 7वें विषय की मदद से पास घोषित किया गया है, वे फेल हुए विषय की परीक्षा दे सकते हैं।
कक्षा 12 के वे छात्र जिन्हें पास घोषित किया गया है, लेकिन वे अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। कक्षा 10 के छात्र दो विषयों में और कक्षा 12 के छात्र एक विषय में सुधार परीक्षा दे सकेंगे।
11 May 2026, 12:08:30 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट और सर्टिफिकेट
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 LIVE: सीबीएसई छात्रों को डिजिटल अकादमिक दस्तावेज उपलब्ध कराएगा। इनमें मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट (जहां लागू हो) शामिल हैं। ये सभी दस्तावेज बोर्ड के डिजिटल अकादमिक रिपॉजिटरी “परिणाम मंजूषा” पर cbse.digitallocker.gov.in के जरिए उपलब्ध होंगे।
11 May 2026, 12:00:13 PM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस का नहीं होगा आयोजन
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: बोर्ड इस बार सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करेगा। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद परिणाम से जुड़ी पूरी जानकारी और पोस्ट रिजल्ट गतिविधियों का नोटिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
11 May 2026, 11:40:19 AM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: टोटलिंग की गलतियां पूरी तरह खत्म
CBSE 12 Results 2026 LIVE: कक्षा 12वीं (2026) के लिए CBSE के OSM सिस्टम के तहत परीक्षकों द्वारा हर सवाल के लिए डाले गए सभी अंकों का कुल योग प्लेटफॉर्म पर अपने-आप हो जाता है। इसमें अंकों को हाथ से जोड़ने का कोई अलग चरण नहीं है। CBSE बोर्ड परीक्षाओं में नतीजे आने के बाद टोटलिंग में सबसे ज्यादा गलतियां होती थीं। यह सिस्टम कॉपी-स्तर पर जांच में लगे समय जांच के इतिहास और अंकों के बंटवारे का अपने-आप रिकॉर्ड भी रखता है। इससे एक डिजिटल ऑडिट ट्रेल बनता है, जिससे CBSE किसी भी खास अंक को उसके परीक्षक, समय और सवाल से जोड़कर देख सकता है।
11 May 2026, 11:39:02 AM IST
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: हर दिन परीक्षक का काम लगभग 25 कॉपियां जांचने का
CBSE class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई के OSM सिस्टम के तहत हर परीक्षक हर दिन लगभग 25 उत्तर-पुस्तिकाएं जांचता है, और जांच का सेशन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलता है। काम का यह रोजाना का बोझ मोटे तौर पर पहले के फिजिकल चेकिंग सिस्टम जैसा ही है। मुख्य फर्क यह है कि हर कॉपी को डिजिटल रूप से एक खास परीक्षक के नाम पर दर्ज किया जाता है; इसमें कॉपियों को तेजी से काम करने वाले साथियों को दोबारा बांटने का कोई तरीका नहीं है, जैसा कि पुराने सिस्टम में होता था, जहां तेजी से जांच करने वाले परीक्षक धीरे काम करने वालों से अनौपचारिक रूप से कॉपियां ले लेते थे। काम सौंपने का यह तय मॉडल हर व्यक्ति की जवाबदेही को मजबूत करता है, लेकिन परीक्षक के स्तर पर काम की गति को सीमित करता है।
11 May 2026, 11:38:28 AM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE : सप्लीमेंट्री परीक्षा
CBSE 12th Result 2026 LIVE : यदि छात्र एक विषय में अंक सुधारना चाहते हैं तो वे जुलाई 2026 की सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं। एक से अधिक विषयों में सुधार के लिए अगले वर्ष मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा
11 May 2026, 11:25:30 AM IST
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE Updates: पास प्रतिशत पिछले वर्षों का
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE Updates: पास प्रतिशत पिछले वर्षों का
2025 – 88.39%
2024 – 87.98%
2023 – 87.33%
2022 – 92.71%
2021 – 99.37%
2020 – 88.78%
11 May 2026, 11:14:42 AM IST
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं होगी
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: CBSE कोविड के बाद से आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके बजाय प्रत्येक विषय में शीर्ष 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाता है।
11 May 2026, 11:05:23 AM IST
CBSE Class 12 Results 2026 live: इस साल क्या नया है
CBSE Class 12 Results 2026 Live: सीबीएसई ने 12वीं डिजिटल मार्किंग सिस्टम शुरू किया है, जिसके तहत आंसर शीट का मूल्यांकन डिजिटल रूप से किया जाता है। 11वीं 12वीं के शिक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन का काम सौंपा गया है और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए पहले से ही लॉगिन क्रेडेंशियल दिए गए थे। नई प्रणाली से परिचित होने के लिए शिक्षकों को मॉक मूल्यांकन में भाग लेने की भी अनुमति दी गई थी, जिसमें फरवरी में आयोजित एक बड़े पैमाने का मॉक अभ्यास भी शामिल था। आंसरशीट की डिजिटल चेकिंग में टोटलिंग में गलतियां नहीं होगी। समय और धन की बचत होगी। ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन कार्य में योगदान दे सकेंगे। इससे रीचेकिंग व री इवेल्यूएशन की प्रक्रिया आसानी से हो जाएगी।
11 May 2026, 10:31:52 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: परीक्षा कब आयोजित की गई थी
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा पूरे देश और विदेश में 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी - सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक।
11 May 2026, 10:24:37 AM IST
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट्स की लिस्ट
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट्स की लिस्ट
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
results.gov.in
11 May 2026, 10:20:05 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: 2025 में रिजल्ट कब घोषित किए गए थे
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: 2025 में सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था।
11 May 2026, 10:12:07 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: रिजल्ट आने पर लॉगिन के क्या क्या डिटेल्स चाहिए होगी
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास कुछ जरूरी डिटेल्स होनी चाहिए। जैसे कि अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालना होगा; ये सभी विवरण उनके एडमिट कार्ड पर लिखे होते हैं।
11 May 2026, 09:32:38 AM IST
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था, जो 2024 के 87.98 प्रतिशत से अधिक था। विजयवाड़ा क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 99.60 प्रतिशत रहा। पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था – लड़कियों में 91.64 प्रतिशत, जबकि लड़कों में 85.70 प्रतिशत था।
11 May 2026, 09:32:16 AM IST
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: 18,59,551 विद्यार्थियों को सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: कुल 18,59,551 उम्मीदवारों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 7,574 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पिछले साल, कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था, जो उससे पिछले साल के 87.98 प्रतिशत से ज़्यादा था। विजयवाड़ा क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 99.60 प्रतिशत रहा। पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था – लड़कियों में 91.64 प्रतिशत, जबकि लड़कों में 85.70 प्रतिशत था