up board topper prachi nigam, class 12 result 91 percent, iit dream story 10वीं में UP टॉपर, 12वीं में भी जलवा…; गणित में 99 अंक लाने वाली प्राची का अगला टार्गेट क्या?, Career Hindi News - Hindustan
More

10वीं में UP टॉपर, 12वीं में भी जलवा…; गणित में 99 अंक लाने वाली प्राची का अगला टार्गेट क्या?

ऐसी ही एक कहानी है प्राची निगम की, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि लगातार मेहनत करने वाले छात्र कभी रुकते नहीं। साल 2024 में प्राची ने 98.50% अंकों के साथ 10वीं में यूपी बोर्ड टॉप किया था।

Mon, 27 April 2026 08:53 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
10वीं में UP टॉपर, 12वीं में भी जलवा…; गणित में 99 अंक लाने वाली प्राची का अगला टार्गेट क्या?

UP Board Topper Prachi Nigam: कुछ कहानियां सिर्फ नंबरों की नहीं होतीं, बल्कि मेहनत, जिद और सपनों की होती हैं। ऐसी ही एक कहानी है प्राची निगम की, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि लगातार मेहनत करने वाले छात्र कभी रुकते नहीं। साल 2024 में प्राची ने 98.50% अंकों के साथ 10वीं में यूपी बोर्ड टॉप किया था। उस समय भी उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन असली चुनौती उसके बाद शुरू हुई- उसी प्रदर्शन को बरकरार रखना।

12वीं में 91% अंक, जानें किस विषय में कितने आए

प्राची ने इस दबाव को अपनी ताकत बनाया और 12वीं में 91.20% अंक हासिल कर एक बार फिर खुद को साबित किया। उनके अंक उनकी काबिलियत की कहानी खुद बयां करते हैं। गणित में 99, हिंदी में 96, केमिस्ट्री में 95, फिजिक्स में 92 और इंग्लिश में 73 अंक हासिल कर उन्होंने साइंस स्ट्रीम में मजबूत पकड़ दिखाई। खास तौर पर गणित में 99 नंबर यह दिखाते हैं कि उनका कॉन्सेप्ट कितना क्लियर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBSE Supplementary Exam 2026: फेल हुए छात्रों को दूसरा मौका, जानें कब होंगे पेपर

IIT में एडमिशन लेने का है सपना

प्राची का सपना यहीं रुकने वाला नहीं है। वह अब देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, Indian Institute of Technology (IIT) में दाखिला लेना चाहती हैं। इसके लिए वह न सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी भी पूरी मेहनत से कर रही हैं। उनकी इस यात्रा में परिवार का भी बड़ा योगदान है। उनके पिता चंद्र प्रकाश निगम और मां ममता निगम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। प्राची खुद मानती हैं कि परिवार का सपोर्ट और लगातार मेहनत ही उनकी सफलता की असली कुंजी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM Internship Scheme 2026: जानें योग्यता, स्टाइपेंड जैसे 5 जरूरी सवालों के जवाब

लड़कियों के बालों पर कही थी एक बात

बीबीसी के साथ एक और इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “अगर मेरे कुछ कम मार्क्स होते, तो मैं टॉप नहीं कर पाती और फेमस नहीं होती। शायद यह बेहतर होता। मुझे इस सिचुएशन की ज्यादा परवाह नहीं है, क्योंकि मैं लंबे समय से इसका सामना कर रही हूं। लोग लड़कियों को बालों के साथ देखते हैं और उन्हें अजीब लगता है क्योंकि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।”

प्राची निगम की कहानी हर छात्रों के लिए प्रेरणा

अगर यूपी बोर्ड परीक्षा की बात करें तो हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं और पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक जरूरी होते हैं। इस बार भी परीक्षा के बाद रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की, लेकिन टॉपर्स की कहानियां सबसे ज्यादा प्रेरित करती हैं, क्योंकि वे दिखाती हैं कि सही रणनीति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्राची निगम की कहानी उन सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा है, जो मुश्किलों या दबाव के कारण खुद को पीछे महसूस करते हैं। उन्होंने दिखाया है कि दूसरों की बातों से ज्यादा जरूरी है अपने लक्ष्य पर फोकस करना।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।