rbse supplementary exam 2026 class 10 and 12 date sheet rajasthan board schedule RBSE Supplementary Exam 2026: 10वीं-12वीं में फेल हुए छात्रों को दूसरा मौका, जानें कब होंगे पेपर?, Career Hindi News - Hindustan
More

RBSE Supplementary Exam 2026: 10वीं-12वीं में फेल हुए छात्रों को दूसरा मौका, जानें कब होंगे पेपर?

RBSE supplementary exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2026 के लिए 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हैं, उनके लिए यह परीक्षा दूसरी मौका साबित होगी।

Mon, 27 April 2026 07:08 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
RBSE Supplementary Exam 2026: 10वीं-12वीं में फेल हुए छात्रों को दूसरा मौका, जानें कब होंगे पेपर?

RBSE supplementary exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 के लिए 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हैं, उनके लिए यह परीक्षा दूसरी मौका साबित होगी। जारी टाइमटेबल के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगी। बोर्ड ने छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

जानें 12वीं कक्षा का शेड्यूल

14 मई को किन विषयों की परीक्षा

12वीं के छात्रों के लिए 14 मई को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती के साथ-साथ कृषि विज्ञान, जीवविज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और सामान्य विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा होगी।

15 मई को किन विषयों की परीक्षा

15 मई को कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, होम साइंस, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, गणित, ड्राइंग, संगीत और अन्य भाषाओं व व्यावसायिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

16 मई को किन विषयों की परीक्षा

16 मई को विभिन्न व्यावसायिक विषयों जैसे ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, आईटी-आईटीईएस, रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लंबिंग, टेलीकॉम, बैंकिंग और टूरिज्म आदि की परीक्षाएं होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM Internship Scheme 2026: जानें योग्यता, स्टाइपेंड जैसे 5 जरूरी सवालों के जवाब

जानें 10वीं और अन्य श्रेणियों का शेड्यूल

14 मई

10वीं, प्रवेशिका, व्यावसायिक और CwSN (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों) के लिए 14 मई को अंग्रेजी (अनिवार्य) की परीक्षा होगी।

15 मई

15 मई को हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और तीसरी भाषा (संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती) के साथ संस्कृत प्रथम पेपर की परीक्षा आयोजित होगी।

16 मई

16 मई को आईटी, रिटेल, हेल्थ केयर, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिक्योरिटी, टूरिज्म, बैंकिंग और कृषि जैसे व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 1-4 बजे मजदूर नहीं करेंगे काम, फिर भी मिलेगी दिहाड़ी
ये भी पढ़ें:Right man in wrong party… 'आप' के नहीं रहे राघव, 7 सांसद हो गए बागी

जरूरी गाइडलाइंस

बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी, इसलिए छात्रों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। किसी भी बदलाव की सूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। विशेष आवश्यकता वाले छात्रों (CwSN) को बोर्ड नियमों के अनुसार विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल और किसी भी तरह की नकल सख्त रूप से प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे, इसलिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क बनाए रखने और वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

रिजल्ट का हाल

इस साल RBSE 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी हुआ, जिसमें 96.30 प्रतिशत छात्र सफल रहे।

साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि आर्ट्स में 97.54 प्रतिशत और कॉमर्स में 93.64 प्रतिशत छात्र पास हुए। कुल मिलाकर, सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए एक अहम मौका है, जो पहली बार में सफल नहीं हो सके और अब अपने साल को बचाने के लिए दोबारा परीक्षा देंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।