UP Board Result 2026 , upmsp.edu.in : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा, प्रदेश के 52 लाख विद्यार्थियों को बहुत जल्द इसका उत्तर मिल सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कुछेक दिनों में आधिकारिक तौर पर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 की तिथि व समय का ऐलान कर सकता है। यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित होने पर upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा। नतीजों को लेकर डिजिलॉकर पर बड़ी अपडेट आई है। डिजिलॉकर पोर्टल www.digilocker.gov.in पर बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द घोषित होगा। पोर्टल पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कमिंग सून (Coming soon) का मैसेज लिखा आ रहा है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि यूपी बोर्ड का परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। उपरोक्त UPMSP आधिकारिक वेबसाइट व डिजिलॉकर पोर्टल के अलावा यूपी बोर्ड परिणाम 2026 livehindustan.com/career/results/up-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा।
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का लिंक
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अब 25 से 29 अप्रैल के बीच संभव
सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड ने परिणाम काफी हद तक तैयार कर लिया है। बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की समीक्षा कर रहे हैं। हर पहलू से उसकी जांच की जा रही है ताकि उसमें कोई त्रुटि न रह जाए। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अब 25 से 29 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। राज्य के करीब 52 लाख विद्यार्थियों के इसका इंतजार है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इससे पहले 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम आया था।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे और कहां चेक करें
स्टेप 1 - यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 - अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।
21 Apr 2026, 09:00:21 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अब 25 से 29 अप्रैल के बीच संभव
UP Board Result 2026 Live : सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड ने परिणाम काफी हद तक तैयार कर लिया है। बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की समीक्षा कर रहे हैं। हर पहलू से उसकी जांच की जा रही है ताकि उसमें कोई त्रुटि न रह जाए। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अब 25 से 29 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। राज्य के करीब 52 लाख विद्यार्थियों के इसका इंतजार है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इससे पहले 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम आया था।
21 Apr 2026, 08:46:13 PM IST
UP Board Result 2026 Live : 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी, जानें पूरा नियम
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुल मिलाकर भी 33% अंक होना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी इस न्यूनतम सीमा से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।
21 Apr 2026, 08:37:28 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड करीब 3 करोड़ कॉपियां हुईं चेक
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के तहत लगभग 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों की जांच निर्धारित समय के भीतर पूरी होने के बाद अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा है। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है और किसी भी समय आधिकारिक तौर पर नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड कभी भी रिजल्ट की तिथि का ऐलान कर सकता है। 25 अप्रैल के आसपास यह जारी हो सकता है।
21 Apr 2026, 08:34:59 PM IST
UP Board Result 2026 Live : शिक्षा मंत्री जारी कर सकते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री से घोषित करवा सकता है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की ओर से हर साल की तरह इस बार भी 10वीं 12वीं का परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होगा। शिक्षा मंत्री इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हो सकते हैं। ऐलान के बाद आधिकारिक वेबसाइटों और अन्य प्लेटफॉर्म पर परिणाम के लिंक एक्टिव हो जाएगा। विद्यार्थी रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
21 Apr 2026, 08:15:28 PM IST
UP Board Result 2026 Live : upmsp.edu.in पर आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026
UP Board Result 2026 Live : विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर 10वीं हाईस्कूल 12वीं इंटर का परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/up-board-result पर जाकर भी नतीजे चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं 12वीं इस बार डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होगा। राज्य के 52 लाख विद्यार्थी सिर्फ अपना रोल नंबर डालर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
21 Apr 2026, 08:00:13 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट
UP Board Result 2026 Live : रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.upmsp.edu.in
results.digilocker.gov.in
21 Apr 2026, 07:49:24 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड शासन को भेजेगा रिजल्ट जारी करने की तिथि का प्रस्ताव
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड परिणाम 2026 की तिथि घोषित करने के लिए बोर्ड की ओर से शासन को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा। 10वीं-12वीं की तकरीबन तीन करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 4 अप्रैल को पूरा हो गया था।
21 Apr 2026, 07:32:53 PM IST
UP Board Result 2026 Live : डिजिलॉकर वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
UP Board Result 2026 Live : 10वीं 12वीं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकेगा। कई बार देखा गया है कि भारी ट्रैफिक के कारण यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है या फिर धीमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में डिजीलॉकर ऐप उपयोगी साबित हो सकता है। यूपी बोर्ड परिणाम के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
21 Apr 2026, 07:21:42 PM IST
UP Board Result 2026 Live : किसी भी समय यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख आ सकती है
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट के डेट व टाइम का ऐलान कभी भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परिक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया था। इस साल बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 50 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं शामिल हैं।
21 Apr 2026, 07:03:46 PM IST
UP Board Result 2026 Live : क्या एक साथ आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2026 Live : हर साल की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। पिछले कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। अभी तक इस परंपरा को तोड़ने को लेकर कोई बयान या अपडेट नहीं आया है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट छात्र इस बार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।
21 Apr 2026, 06:43:26 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यदि कोई छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक से अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसके पास पास होने का क्या विकल्प है?
UP Board Result 2026 Live : एक से अधिक विषयों में फेल होने पर भी छात्र अपना साल बचा सकते हैं। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। इसमें शामिल होकर और परीक्षा पास करके छात्र सफल हो सकते हैं, जिससे उनका शैक्षणिक वर्ष खराब नहीं होता और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
21 Apr 2026, 06:42:18 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम कितने प्रतिशत अंक लाना जरूरी है?
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक आने पर छात्र को अनुत्तीर्ण माना जाएगा या उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
21 Apr 2026, 06:41:20 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल होने पर छात्र को क्या पूरी तरह फेल मान लिया जाता है?
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों को बिल्कुल भी तनाव लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड के नियमों के अनुसार यदि आप किसी एक विषय में फेल हो जाते हैं, तब भी आपको पास माना जाता है। हाईस्कूल में कुल 6 विषय होते हैं और यदि आप उनमें से किन्हीं 5 विषयों में उत्तीर्ण हैं, तो आपका परीक्षा परिणाम 'पास' ही रहेगा और आपका साल खराब नहीं होगा। यह नियम उन छात्रों के लिए बड़ी राहत है जिनका कोई एक विषय कमजोर है, हालांकि बेहतर भविष्य के लिए सभी विषयों में अच्छे अंक लाना हमेशा फायदेमंद रहता है।
21 Apr 2026, 06:26:00 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तिथि का ऐलान कभी भी संभव
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं रिजल्ट काफी हद तक तैयारी कर लिया है। परिणाम को अंतिम रूप देने के बाद यूपी बोर्ड नतीजे जारी करने को लेकर शासन से इजाजत मांगेगा। शासन से मुहर लगने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट की तिथि व समय को लेकर विज्ञप्ति जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं 12वीं की तिथि व समय का ऐलान कभी भी हो सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट छात्र ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
21 Apr 2026, 06:15:23 PM IST
UP Board Result 2026 Live : पिछले साल कैसा रहा था यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2026 Live : पिछले साल की यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।
21 Apr 2026, 06:06:19 PM IST
UP Board Result 2026 Live : पिछले साल कैसा रहा था यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2026 Live : पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में पंजीकृत कुल 2732165 परीक्षार्थियों में से 2545815 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 2294122 (11,49,984 छात्र और 11,44,138 छात्राएं) पास हुए। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत लड़कियां और 86.66 फीसदी लड़के रहे। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था।
21 Apr 2026, 05:55:44 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स पॉलिसी
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर कक्षा में पास होने के लिए हर स्टूडेंट को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र कुछ अंकों से चूकता है तो उसे ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने यानी पासिंग मार्क्स प्राप्त न कर पाने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका मिलता है।
21 Apr 2026, 05:41:35 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक कर सकेंगे
UP Board Result 2026 Live : यूं देखें यूपी बोर्ड परिणाम
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
21 Apr 2026, 05:28:21 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारियों को लेकर क्या अपडेट है?
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और परिणाम अब अंतिम चरण में है। बोर्ड किसी भी वक्त आधिकारिक नोटिस जारी कर रिजल्ट की तारीख और समय का एलान कर सकता है।
21 Apr 2026, 05:18:00 PM IST
UP Board Result 2026 Live : डिजीलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 डिजीलॉकर ऐप व पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकेगा।
Digilocker पर कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
1- डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए Digilocker.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद अपने डिजीलॉकर अकाउंट के लिए साइन इन करें।
3- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर और 6 अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें। अगर आपके पास खाता नहीं है, तो आधार नंबर के साथ साइन-अप करें।
4- अब आप हाईस्कूल 2026 मार्कशीट और इंटरमीडिएट 2026 मार्कशीट पर जाएं।
5- इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 बोर्ड चुनें।
6- अब अपना रोल नंबर एंटर करें।
7- यूपी बोर्ड क्लास 10 व 12 के नतीजे 2026 (मार्कशीट) आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएंगे।
8- चेक करके डिजिलॉकर पर सेव कर लें।
21 Apr 2026, 05:06:25 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड ने परिणाम काफी हद तक तैयार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की समीक्षा कर रहे हैं। हर पहलू से उसकी जांच की जा रही है ताकि उसमें कोई त्रुटि न रह जाए। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अब 25 से 29 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित होने पर upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा। राज्य के करीब 52 लाख विद्यार्थियों के इसका इंतजार है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इससे पहले 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम आया था।
21 Apr 2026, 04:52:34 PM IST
UP Board Result 2026 Live : छात्र एडमिट कार्ड ढूंढ़कर रख लें अपने पास
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी, जो कि उनके एडमिट कार्ड पर लिखा होता है। यदि आपको अपना रोल नंबर याद नहीं है या आप उसे कहीं लिखकर नहीं रखा है, तो रिजल्ट घोषित होने से पहले ही अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर सुरक्षित रख लें।
21 Apr 2026, 04:42:41 PM IST
UP Board Result 2026 Live : रोल नंबर से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को संभाल कर रखें ताकि वे तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकें।
21 Apr 2026, 04:35:56 PM IST
UP Board Result 2026 Live : क्या स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा न होने पर भी छात्र अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे?
UP Board Result 2026 Live : जिन छात्रों या अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से इसके लिए एक SMS सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके तहत छात्रों को अपने फोन से एक निर्धारित नंबर पर अपना रोल नंबर लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद, छात्र का रिजल्ट और उनके अंकों का विवरण तुरंत उसी नंबर पर SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगा। यह सुविधा उन छात्रों के लिए बेहद मददगार है जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी कमजोर है।
21 Apr 2026, 04:32:38 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के करीब आने पर छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का समय नजदीक आने पर छात्रों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और बिना वजह तनाव लेने से बचना चाहिए। अपडेट रहने का सबसे सही तरीका यह है कि आप नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। किसी भी तरह के भ्रम से बचने के लिए केवल सत्यापित और भरोसेमंद जानकारी पर ही विश्वास करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
21 Apr 2026, 04:30:48 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना परिणाम किन वेबसाइटों पर देख पाएंगे?
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट डिजीलॉकर (digilocker.gov.in) पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जहाँ से वे अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित तरीके से देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
21 Apr 2026, 04:10:33 PM IST
UP Board Result 2026 Live : कौन थे पिछले साल के यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के टॉपर
UP Board Result 2026 Live : पिछले साल के यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के टॉपर
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट ( UP Board 12th Toppers List ) 2026
रैंक, विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत विद्यालय का नाम
1-महक जायसवाल 486 /500 97.20 बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा प्रयागराज
2-साक्षी 484 /500 96.80 श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला अमरोहा
2-आदर्श यादव 484 /500 96.80 सरस्वती वी मिक्जक कादीपुर सुल्तानपुर
2-शिवानी सिंह 484 /500 96.80 एसपी इंटर कॉलेजसिकारो कोरांव प्रयागराज
2-अनुष्का सिंह 484 /500 96.80 धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार कौशांबी
3-मोहिनी 482 /500 96.40 सीएचएस सिंह आईसी जसवन्त नगर इटावा
4-शिप्रा 481 /500 96.20 एसपी इंटर कॉलेज सिकारो कोरांव प्रयागराज
5-प्रगति 480 /500 96.00 एनआरएसडी एसवीएमआईसी गंजडुंडवारा कासगंज
5-तोबा खान 480 /500 96.00 सर्वोदय जनकल्याण प्रथम खेड़ा बरेली
5-अनिष्का तिवारी 480 /500 96.00 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी
21 Apr 2026, 03:46:09 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी होने का है अनुमान
UP Board Result 2026 Live : विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने कोई निश्चित तिथि तय नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि ऑफिशियल डेट की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द ही एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से कर दी जाएगी।
21 Apr 2026, 03:34:11 PM IST
UP Board Result 2026 Live : क्या छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद अपनी ओरिजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं?
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से केवल अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ही डाउनलोड कर सकेंगे। यह डिजिटल कॉपी तुरंत परिणाम देखने और आगे की पढ़ाई के लिए प्रोविजनल उपयोग के काम आती है। आपकी ओरिजिनल मार्कशीट और प्रमाण पत्र रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद आपके संबंधित स्कूल से प्राप्त होंगे। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रखें और बाद में स्कूल जाकर अपनी ओरिजिनल कॉपी जरूर ले लें।
21 Apr 2026, 03:18:16 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख घोषित करने से पहले अब अगला कदम क्या उठाएगा?
UP Board Result 2026 Live : माध्यमिक शिक्षा परिषद् रिजल्ट की फाइनल तारीख तय करने के लिए जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक कर सकता है, जिसमें नतीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक के तुरंत बाद बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट जारी होने का सही दिन और समय बताया जाएगा। जब तक यह बैठक और आधिकारिक सूचना नहीं आ जाती, तब तक छात्र धैर्य बनाए रखें और केवल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
21 Apr 2026, 03:03:59 PM IST
UP Board Result 2026 Live : पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट कैसा रहा था और छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन कैसा रहा?
UP Board Result 2026 Live : पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 25,98,560 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 21,08,774 छात्र सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 81.15% दर्ज किया गया। जेंडर-वाइज प्रदर्शन की बात करें तो 13,87,263 लड़कों में से 10,62,616 पास हुए (76.60%), जबकि 12,11,297 लड़कियों में से 10,46,158 छात्राओं ने सफलता हासिल की, जिनका पास प्रतिशत 86.37% रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में 9.77% बेहतर रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की बढ़ती सफलता को दर्शाता है।
21 Apr 2026, 02:50:38 PM IST
UP Board Result 2026 Live : क्या यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित होने वाला है?
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आज परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट जारी करने से पहले आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की पूर्व सूचना देता है, और चूंकि अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है, इसलिए आज नतीजे आने की कोई संभावना नहीं है। छात्र किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
21 Apr 2026, 02:35:44 PM IST
UP Board Result 2026 Live : वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल कितने छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है?
UP Board Result 2026 Live : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल (10वीं) के 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में कुल 24,79,352 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राओं ने परीक्षा के लिए अपना नामांकन कराया है। यह विशाल संख्या दर्शाती है कि यूपी बोर्ड दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में से एक बना हुआ है।
21 Apr 2026, 02:27:29 PM IST
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने से पहले नोटिफिकेशन होगा जारी
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड आधिकारिक तौर पर एक नोटिफिकेशन जारी करता है, जिसमें रिजल्ट की तारीख और समय की स्पष्ट जानकारी दी जाती है। चूंकि अभी तक बोर्ड की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है, इसलिए आज रिजल्ट जारी होने की कोई संभावना नहीं है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, क्योंकि बोर्ड हमेशा रिजल्ट से कम से कम एक दिन पहले नोटिस जारी कर सबको सूचित करता है।
21 Apr 2026, 02:05:01 PM IST
UP Board Result 2026 Live : प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी आधिकारिक घोषणा, सही समय का होगा खुलासा
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तारीख और समय की घोषणा बोर्ड सचिव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किए जाने की संभावना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के अनुमान या अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही रिजल्ट जारी करने का सटीक शेड्यूल सामने आएगा, जिससे छात्रों को स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी मिल सकेगी।
21 Apr 2026, 01:53:34 PM IST
UP Board Result 2026 Live : टॉपर्स लिस्ट में इन जिलों का दबदबा, लगातार शानदार प्रदर्शन
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड के हालिया वर्षों के रिजल्ट में सीतापुर और फतेहपुर जैसे जिलों का टॉपर्स लिस्ट में लगातार दबदबा देखने को मिला है। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मेधावी छात्र सामने आए हैं, जो वहां की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रों की लगातार मेहनत को दर्शाता है। यह ट्रेंड साफ करता है कि इन जिलों के छात्र पढ़ाई में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और हर साल टॉप रैंक हासिल कर रहे हैं।
21 Apr 2026, 01:36:38 PM IST
UP Board Result 2026 Live : छात्रों को धैर्य रखने की सलाह, सही जानकारी पर ही करें भरोसा
UP Board Result 2026 Live : रिजल्ट जारी होने का समय नजदीक आते ही छात्रों को धैर्य बनाए रखने और बेवजह तनाव से दूर रहने की सलाह दी गई है। अपडेट पाने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करना सबसे बेहतर तरीका है। साथ ही छात्रों को केवल विश्वसनीय और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम से बचा जा सके।
21 Apr 2026, 01:26:18 PM IST
UP Board Result 2026 Live : रिजल्ट डे पर क्या करें, पहले से ऐसे करें तैयारी
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले दिन छात्रों को पहले से अपनी तैयारी पूरी रखनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। सबसे जरूरी है कि अपना रोल नंबर पहले से नोट करके रखें और इंटरनेट कनेक्शन सही तरीके से काम कर रहा हो यह सुनिश्चित करें। रिजल्ट घोषित होने के तय समय पर ही आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने से देरी और भीड़ से बचा जा सकता है। सही जानकारी पहले से तैयार रखने पर छात्र बिना तनाव के आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
21 Apr 2026, 01:20:20 PM IST
UP Board Result 2026 Live : एक ही दिन आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, समय में हो सकता है अंतर
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने के लिए एक तय पैटर्न का पालन करता है, जिसमें 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे आमतौर पर एक ही दिन घोषित किए जाते हैं। हालांकि, दोनों रिजल्ट के समय में थोड़ा अंतर रखा जाता है ताकि आधिकारिक वेबसाइट पर बढ़ने वाले ट्रैफिक को आसानी से संभाला जा सके। ऐसे में छात्रों को तैयार रहना चाहिए कि इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के रिजल्ट अलग अलग समय पर जारी हो सकते हैं, जिससे उन्हें अपना परिणाम देखने में कोई दिक्कत न हो।
21 Apr 2026, 01:10:13 PM IST
UP Board Result 2026 Live : रिजल्ट से पहले कई स्तर पर जांच
UP Board Result 2026 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले कई स्तरों पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, ताकि परिणाम पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित हों। इसमें छात्रों के अंकों की दोबारा जांच के साथ टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनः सत्यापन भी शामिल होता है।