UP Board Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए चाहिए ये जरूरी डिटेल्स, नोट करके अभी से रख लें पास
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को जारी होगा। चलिए जानते हैं कि रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों को पास में क्या-क्या रखना चाहिए।

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को जारी होगा। छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे। UP Board Result 2026 Link हालांकि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों को कुछ चीजें पहले ही पास में रख लेनी है, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद कोई हड़बड़ाहट ना हो। चलिए जानते हैं कि रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों को पास में क्या-क्या रखना चाहिए।
जरूरी डिटेल्स
इन डिटेल्स के बिना छात्र अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे।
रिजल्ट देखने के लिए जरूरी जानकारी में शामिल हैं:
रोल नंबर
रोल कोड
जन्मतिथि
माता-पिता का नाम
ये सभी डिटेल्स एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होती हैं। इसलिए रिजल्ट से पहले अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें और पास में रखें।
मोबाइल और इंटरनेट होना जरूरी
रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पहले से तैयार रखें।
सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस सही तरीके से काम कर रहा हो।
इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर होना चाहिए।
धीमे नेटवर्क के कारण रिजल्ट खुलने में दिक्कत आ सकती है।
इसलिए पहले से अपना इंटरनेट कनेक्शन जरूर चेक कर लें।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
स्टेप 1 - यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 - अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4- यूपी बोर्ड का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में क्या देखें
रोल नंबर
विद्यार्थी का नाम
माता-पिता का नाम
स्कूल का नाम
स्कूल का कोड
रजिस्ट्रेशन नंबर
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
सब्जेक्ट वाइज ग्रेड
टोटल मार्क्स
रिजल्ट का स्टेटस (पास/ फेल/ कंपार्टमेंट)
डिवीजन (फर्स्ट/ सेकंड/ थर्ड)
52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 8,033 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।




साइन इन