UP Board Class 10th 12th Result 2026 on upmsp.edu.in Register With Your Roll Number now To Check UPMSP result UP Board 10th 12th Result 2026: सबसे पहले यहां मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026, अभी Roll Number से करें रजिस्ट्रेशन, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board 10th 12th Result 2026: सबसे पहले यहां मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026, अभी Roll Number से करें रजिस्ट्रेशन

UP Board 10th, 12th Result 2026: यूपी बोर्ड कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

Wed, 22 April 2026 04:31 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board 10th 12th Result 2026: सबसे पहले यहां मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026, अभी Roll Number से करें रजिस्ट्रेशन

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड कल यानी 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। साल 2026 की इस सबसे बड़ी परीक्षा में शामिल हुए करीब 52 लाख से अधिक छात्रों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं। बोर्ड मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परिणाम कल शाम 4 बजे एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे।

लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर करें अभी रजिस्ट्रेशन

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र बहुत ही आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट पा सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अभी https://www.livehindustan.com/career/results/up-board-result पर अपना रजिस्ट्रेशन करा होगा। इसके लिए छात्रों को बस अपनी डिटेल्स भरनी होगी, जिसके बाद वे आसानी से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। इस नई व्यवस्था से रिजल्ट के समय वेबसाइट पर होने वाले भारी ट्रैफिक के बावजूद छात्र बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल होगा घोषित, यहां कर सकेंगे चेक

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुल मिलाकर भी 33% अंक होना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी इस न्यूनतम सीमा से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12th PCB के बाद डॉक्टर बनना ही जरूरी नहीं, इन 6 क्षेत्रों में बनाएं शानदार करियर

यदि कोई छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक से अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसके पास पास होने का क्या विकल्प है?

एक से अधिक विषयों में फेल होने पर भी छात्र अपना साल बचा सकते हैं। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। इसमें शामिल होकर और परीक्षा पास करके छात्र सफल हो सकते हैं, जिससे उनका शैक्षणिक वर्ष खराब नहीं होता और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं आर्ट्स के बाद करियर की नई उड़ान, इन 8 क्षेत्रों में है पैसा और पहचान

डिजीलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

1- डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए Digilocker.gov.in पर जाएं।

2- इसके बाद अपने डिजीलॉकर अकाउंट के लिए साइन इन करें।

3- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर और 6 अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें। अगर आपके पास खाता नहीं है, तो आधार नंबर के साथ साइन-अप करें।

4- अब आप हाईस्कूल 2026 मार्कशीट और इंटरमीडिएट 2026 मार्कशीट पर जाएं।

5- इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 बोर्ड चुनें।

6- अब अपना रोल नंबर एंटर करें।

7- यूपी बोर्ड क्लास 10 व 12 के नतीजे 2026 (मार्कशीट) आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएंगे।

8- चेक करके डिजिलॉकर पर सेव कर लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।