up board 10th 12th result 2026 expected date evaluation update UP Board Result 2026: कॉपी जांच अंतिम दौर में, बस कुछ दिन का इंतजार; जानिए कब नतीजे आने की उम्मीद, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board Result 2026: कॉपी जांच अंतिम दौर में, बस कुछ दिन का इंतजार; जानिए कब नतीजे आने की उम्मीद

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्रों को है। छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन अब आखिरी स्तर तक पहुंच गया है।

Tue, 31 March 2026 07:39 AMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board Result 2026: कॉपी जांच अंतिम दौर में, बस कुछ दिन का इंतजार; जानिए कब नतीजे आने की उम्मीद

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसा बताया जा रहा है कि मूल्यांकन की प्रक्रिया 1 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की फाइनल प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें करीब 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। इस समयरेखा को देखते हुए यह स्पष्ट है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड के इस कदम से करीब 54 लाख से अधिक छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

UP Board Result 2026: किस तारीख को आ सकता है परिणाम?

हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट 15 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी दिन जारी हो सकता है। यूपी बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तारीख और सटीक समय की घोषणा करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: शिक्षा मंत्री आज सुबह 10 बजे जारी करेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
ये भी पढ़ें:12वीं के बाद कैसे शुरू करें सरकारी नौकरी की तैयारी, इन स्टेप्स को करें फॉलो
ये भी पढ़ें:UPPSC: स्कूल टीचर अनामिका मिश्रा को चौथे प्रयास में मिली चौथी रैंक, बनेंगी SDM

UP Board Result 2026: पिछले 5 सालों का ट्रेंड: कब-कब आए नतीजे?

यूपी बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से अपने परीक्षा प्रबंधन और रिजल्ट की गति में काफी सुधार कर रहा है। पिछले दो सालों से नतीजे अप्रैल में ही घोषित हो रहे हैं। नीचे दी गई तालिका से आप पिछले वर्षों के पैटर्न को समझ सकते हैं:

वर्षरिजल्ट जारी होने की तारीख
202525 अप्रैल
202420 अप्रैल
202325 मई
202229 अप्रैल
202110वीं (29 जुलाई), 12वीं (14 जुलाई)
,

UP Board Result 2026: रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट

यूपी बोर्ड केवल परिणाम ही घोषित नहीं करेगा, बल्कि राज्य और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों की 'टॉपर्स लिस्ट' भी जारी की जाएगी। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग सूची तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा टॉपर्स को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और अन्य सम्मानों से नवाजा जाता है, जिससे छात्रों में खासा उत्साह बना हुआ है।

UP Board Result 2026: इन तरीकों से चेक करें अपना स्कोरकार्ड

रिजल्ट घोषित होते ही छात्र भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की समस्या का सामना कर सकते हैं। ऐसे में आप इन वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

2. डिजीलॉकर: आप डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

3. SMS सुविधा: बिना इंटरनेट के छात्र SMS भेजकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।