UP Board 10th, 12th Result 2026: Digilocker पर कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट, कैसे मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकेगा।

UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकेगा। कई बार देखा गया है कि भारी ट्रैफिक के कारण यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है या फिर धीमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में डिजीलॉकर ऐप उपयोगी साबित हो सकता है। यूपी बोर्ड परिणाम के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
Digilocker पर कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
1- डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए Digilocker.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद अपने डिजीलॉकर अकाउंट के लिए साइन इन करें।
3- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर और 6 अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें। अगर आपके पास खाता नहीं है, तो आधार नंबर के साथ साइन-अप करें।
4- अब आप हाईस्कूल मार्कशीट और इंटरमीडिएट मार्कशीट पर जाएं।
5- इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड चुनें।
6- अब अपना रोल नंबर एंटर करें।
7- यूपी बोर्ड क्लास 10 व 12 के नतीजे (मार्कशीट) आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएंगे।
8- चेक करके डिजिलॉकर पर सेव कर लें।
पिछले साल कैसा रहा था यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में पंजीकृत कुल 2732165 परीक्षार्थियों में से 2545815 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 2294122 (11,49,984 छात्र और 11,44,138 छात्राएं) पास हुए। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत लड़कियां और 86.66 फीसदी लड़के रहे। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था। अगर पिछले साल की यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।
UP Board 10th 12th Result 2026: वेबसाइट पर कहां और कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।




साइन इन