UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? यहां मिलेगी मार्कशीट
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega: यूपी बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में नतीजों का आधिकारिक एलान कर दिया जाएगा।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के करीब 55 लाख छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि यूपी बोर्ड अब किसी भी वक्त वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों की तारीख और समय का आधिकारिक एलान करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने मूल्यांकन की प्रक्रिया और डेटा फीडिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में नतीजों का आधिकारिक एलान कर दिया जाएगा। हालांकि रिजल्ट तिथि की बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रिजल्ट को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
यूपी बोर्ड दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में से एक माना जाता है। इस साल 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाओं के लिए कुल 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज में परिणाम जारी करने की अंतिम तैयारियां चल रही हैं।
बताया जा रहा है कि बोर्ड पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बोर्ड सचिव रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसी कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन के आंकड़े भी साझा किए जाएंगे।
डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए इस बार तकनीकी इंतजाम पुख्ता किए हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के सरल स्टेप्स:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'UP Board High School (Class X) Result 2026' या 'UP Board Intermediate (Class XII) Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड पर दिया गया स्कूल कोड दर्ज करें।
4. सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारियों का मिलान सावधानी से करना चाहिए। मुख्य रूप से इन डिटेल्स की जांच करें:
छात्र का नाम और माता-पिता का नाम (स्पेलिंग के साथ)।
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर।
विषयवार प्राप्त अंक और कुल योग।
पास/फेल का स्टेटस और ग्रेड।
यदि मार्कशीट में कोई गलती नजर आती है, तो छात्र तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं या बोर्ड को सुधार के लिए आवेदन भेज सकते हैं।
कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।
पिछले साल टॉपर कौन था?
पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था। इंटर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।
भारी ट्रैफिक से निपटने के विकल्प
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर करोड़ों की संख्या में हिट्स आते हैं, जिससे साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं। यूपी बोर्ड का रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी देखा जा सकता है।
SMS के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर 'UP10 RollNumber' या 'UP12 RollNumber' टाइप करें और इसे बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर भेज दें। आपका रिजल्ट तुरंत आपके इनबॉक्स में होगा।




साइन इन