Union Bank of India Recruitment 2025: यूनियन बैंक में वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन हुए स्टार्ट
Union Bank of India Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास यूनियन बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यूनियन बैंक की ओर से वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Union Bank SO Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास यूनियन बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यूनियन बैंक की ओर से वेल्थ मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रकिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाना होगा। 250 पदों में से 103 पद अनारक्षित कैटेगरी, 25 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, 67 पद ओबीसी कैटेगरी, 18 पद एसटी कैटेगरी और 37 पद एससी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता-
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/सरकारी नियामक निकायों द्वारा अप्रूव्ड किसी विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीए/एमएमएस/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/पीजीपीएम/पीजीडीएम में फुल टाईम 2 वर्षीय डिग्री/कोर्स होना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।
Union Bank of India Recruitment 2025 Notification Link
Union Bank of India Recruitment 2025 Apply Online Link
आयु सीमा-
आवेदक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी-
बेसिक पे स्केल- 64820-2340/1-67160-2680/10-93960
आवेदन शुल्क-
एससी/एसटी/PwBD कैटेगरी- 177 रुपये
अन्य कैटेगरी उम्मीदवार- 1180 रुपये
चयन प्रक्रिया-
चयन प्रक्रिया में आवेदकों/योग्य उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा/समूह चर्चा/आवेदनों की स्क्रीनिंग और/या व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं।
भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।
6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।




साइन इन