Lucknow University Students Achieve Success in UGC NET Exam UGC NET-JRF के रिजल्ट जारी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के 117 छात्रों ने लहराया परचम, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

UGC NET-JRF के रिजल्ट जारी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के 117 छात्रों ने लहराया परचम

Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय के 117 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त की है। इनमें 22 विद्यार्थी जेआरएफ और 95 नेट के लिए योग्य घोषित हुए हैं। कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और इसे उनकी मेहनत का परिणाम बताया।

Fri, 6 Feb 2026 02:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UGC NET-JRF के रिजल्ट जारी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के 117 छात्रों ने लहराया परचम

लखनऊ विश्वविद्यालय में कई विभागों के 117 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त की है। जिसमें कुल 22 विद्यार्थी जेआरएफ और 95 नेट के लिए योग्य घोषित हुए हैं। प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग से एक जेआरएफ व सात नेट, वाणिज्य से दो जेआरएफ व 11 नेट, हिन्दी से चार जेआरएफ व 10 नेट, शिक्षा विभाग से चार जेआरएफ व 16 नेट, ज्योतिर्विज्ञान से पांच जेआरएफ व तीन नेट, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व और पश्चिमी इतिहास विभाग से छह-छह विद्यार्थियों ने नेट परीक्षा पास की है। इसी तरह कंप्यूटर विज्ञान से दो नेट और अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषाएं विभाग से पांच जेआरएफ व 15 नेट छात्रों ने सफलता अर्जित की है।

वहीं समाज कार्य विभाग से एक जेआरएफ व नेट, उर्दू विभाग से चार नेट और भूगोल, पत्रकारिता, प्रबंधन विज्ञान व गृह विज्ञान से एक-एक विद्यार्थी ने नेट परीक्षा पास की है। कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संकल्प और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।