TPSC JE Recruitment 2025 for 198 posts apply now at tpsc.tripura.gov.in sarkari naukri JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के 198 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के 198 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें अप्लाई

  • TPSC JE Recruitment 2025: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने जूनियर इंजीनियर ग्रेड I और ग्रेड II पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को tpsc.tripura.gov.in पर जाना होगा।

Mon, 31 March 2025 05:51 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के 198 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें अप्लाई

TPSC JE Recruitment 2025 Apply Online: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने जूनियर इंजीनियर ग्रेड I और ग्रेड II पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 थी, जिसे बाद में 7 अप्रैल 2025 शाम 5:30 बजे तक आगे बढ़ाया गया है। उस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 198 पदों पर जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 105 पद जूनियर इंजीनियर ग्रेड I और 93 पद जूनियर इंजीनियर ग्रेड II के हैं।

योग्यता-

1.जूनियर इंजीनियर ग्रेड I पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

2. जूनियर इंजीनियर ग्रेड II पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

3. इसके साथ ही त्रिपुरा के निवासी (PRTC) ही आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क-

1. जूनियर इंजीनियर ग्रेड I पदों पर आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, बीपीएल और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

2. इंजीनियर ग्रेड II पदों पर आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, बीपीएल और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4000+ पदों पर निकली सरकारी नौकरी, देखें आज की टॉप 5 जॉब्स लिस्ट
ये भी पढ़ें:बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकाली नौकरी

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा