Bank of Baroda Recruitment 2025 for 146 posts apply now at bankofbaroda.in naukri BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, अभी करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, अभी करें अप्लाई

  • Latest Bank Bharti 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 146 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज 26 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

Wed, 26 March 2025 06:18 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, अभी करें अप्लाई

Bank of Baroda HR Recruitment 2025: बैंक की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने ह्यूमन रिसोर्स की कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न ब्रांचों में कुल 146 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया आज 26 मार्च 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स-

1. उप रक्षा बैंकिंग सलाहकार (DDBA)- 1 पद

2. प्राइवेट बैंकर - रेडियंस प्राइवेट- 3 पद

3. ग्रुप हेड- 4 पद

4. क्षेत्र प्रमुख- 17 पद

5. वरिष्ठ संबंध प्रबंधक- 101 पद

6. वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (निवेश और बीमा)- 18 पद

7. प्रोडक्ट हेड - प्राइवेट बैंकिंग- 1 पद

8. पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट- 1 पद

योग्यता –

1. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की आयु 22 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हर एक पद के लिए आयु सीमा अलग-अगल निर्धारित की गई है।

2. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

3. सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है।

4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

एप्लिकेशन फीस-

1. जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 600 रुपये+एप्लिकेबल टैक्स+ पेमेंट गेटवे चार्ज देना होगा।

2. एससी, एसटी PWD और महिला कैंडिडेट को आवेदन करने के लिए 100 रुपये+एप्लिकेबल टैक्स+ पेमेंट गेटवे चार्ज देना होगा।

Bank of Baroda HR Recruitment 2025: भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर टैब पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको Current Openings टैब पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।

7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा