Top 5 Medical Colleges in Delhi for MBBS admission NEET UG Top Medical Colleges in Delhi: MBBS करने के लिए दिल्ली के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, अपने लिए चुनिए बेस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

Top Medical Colleges in Delhi: MBBS करने के लिए दिल्ली के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, अपने लिए चुनिए बेस्ट

Best MBBS College in Delhi: अगर आप अपना करियर चमकाना चाहते हैं और अच्छी सैलरी पाना चाहते हैं तो अपने लिए बेस्ट MBBS मेडिकल कॉलेज चुनिए। आइए आपको NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार दिल्ली के टॉप मेडिकल कॉलेज के बारे में बताते हैं।

Thu, 19 June 2025 08:37 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Top Medical Colleges in Delhi: MBBS करने के लिए दिल्ली के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, अपने लिए चुनिए बेस्ट

Top 5 Medical Colleges in Delhi: नीट यूजी 2025 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। लेकिन उससे पहले आपको दिल्ली के टॉप मेडिकल कॉलेज के बारे में जरूर जानना चाहिए। इंडिया का टॉप मेडिकल कॉलेज एम्स दिल्ली में ही स्थित है। जहां से हर कोई MBBS करना चाहता है। लेकिन दिल्ली में और भी मेडिकल कॉलेज हैं, जो अच्छी पढ़ाई कराते हैं। अगर आप अपना करियर चमकाना चाहते हैं और अच्छी सैलरी पाना चाहते हैं तो अपने लिए बेस्ट मेडिकल कॉलेज चुनिए। आइए आपको NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार दिल्ली के टॉप मेडिकल कॉलेज के बारे में बताते हैं।

दिल्ली के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज-

1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दिल्ली-

एम्स दिल्ली देश का टॉप मेडिकल कॉलेज है। डॉक्टर बनने की चाह रखने वाला हर स्टूडेंट एम्स, दिल्ली से पढ़ाई करना चाहता है। एम्स, दिल्ली को NIRF रैंकिंग 2024 में पहला रैंक मिला है और 94.46 स्कोर दिया गया है।

2. वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली-

इस कॉलेज का उद्घाटन 2001 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। यह कॉलेज गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड है। इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग 2024 में 17वीं रैंक मिली है और 62.36 स्कोर दिया गया है।

3. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली-

इस कॉलेज की शुरुआत 1958 में हुई थी। यह कॉलेज 122 एकड़ के कैंपस में फैला हुआ है। MAMC को NIRF रैंकिंग 2024 में 24वीं रैंक प्रदान की गई है और इसे 59.63 स्कोर दिया गया है। इस कॉलेज में 2800 बैड उपलब्ध हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट यूजी 2025 काउंसलिंग से पहले जान लें कहां- कितनी सीटें, जानिए पूरी प्रक्रिया
ये भी पढ़ें:नीट काउंसलिंग के दौरान न करें ये गलती, समझें पूरी MBBS एडमिशन प्रक्रिया

4. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज-

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की स्थापना 1914 में हुई थी। उस समय के वायसराय की पत्नी लेडी हार्डिंग ने महिलाओं के लिए मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस कॉलेज की पहल की थी। इस कॉलेज ने NIRF रैंकिंग 2024 में 29वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही इसे NIRF रैंकिंग में 57.80 स्कोर दिया गया है।

5. यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस-

यह कॉलेज दिल्ली में दिलशाद गार्डन में स्थित है। इस कॉलेज की स्थापना 1971 में हुई थी। गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल इस कॉलेज का एसोसिएटेड टीचिंग हॉस्पिटल है। इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग में 32वीं रैंक और 57.65 स्कोर दिया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।