NEET UG counselling 2025 soon MBBS seats in india state wise know counselling process NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग से पहले जान लें कहां- कितनी सीटें, जानिए पूरी प्रक्रिया, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग से पहले जान लें कहां- कितनी सीटें, जानिए पूरी प्रक्रिया

NEET UG counselling 2025: नीट यूजी 2025 काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू जल्दी ही होगी। देशभर में एमबीबीएस की 1 लाख 18 हजार, एक सौ नब्बे सीटें हैं।

Sun, 15 June 2025 03:19 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग से पहले जान लें कहां- कितनी सीटें, जानिए पूरी प्रक्रिया

MCC NEET UG Counselling 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट के अनुसार जारी मेरिट लिस्ट के बाद अब काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। देशभर में एमबीबीएस की 1 लाख 18 हजार, एक सौ नब्बे सीटें हैं। सत्र 2024-25 में इनमें एक लाख 15 हजार, दो सौ पचास पर दाखिला हुआ था।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट यूजी 2025 के माध्यम से 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस और बीडीएस के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया संचालित कर रही है। यह काउंसिलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

ऑल इंडिया कोटा राउंड एक के बाद ही स्टेट काउंसेलिंग राउंड शुरू होगा। पहले ऑल इंडिया कोटा राउंड एक के बाद ही स्टेट काउंसेलिंग राउंड शुरू होगा। ऐसे में अगर अभ्यर्थी का पहले ऑल इंडिया कोटा में दाखिला नहीं होता है, तो स्टेट काउंसिलिंग में हो सकता है। इसी तरह दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के लिए होगा। इसकी तिथि की जानकारी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और राज्य सरकार की काउंसेलिंग बॉडी की अधिसूचना से प्राप्त होगी।

देश में मेडिकल एजुकेशन, मेडिकल प्रोफेशनल्स, संस्थान व रिसर्च की निगरानी करने वाली संस्थान एनएमसी के मुताबिक देश में सर्वाधिक 12545 एमबीबीएस सीटें कर्नाटक और उसके बाद 12475 यूपी में हैं। तमिलनाडु में 12050 और महाराष्ट्र में 11,846 एमबीबीएस सीटें हैं। इसके बाद तेलंगाना में 9040, गुजरात में 7250, आंध्र प्रदेश में 6785, राजस्थान में 6476, पश्चिम बंगाल में 5676, मध्य प्रदेश में 5200 और केरल में 4905 एमबीबीएस सीटें हैं। बिहार में 2995, ओडिशा में 2725, छत्तीसगढ़ में 2255, हरियाणा में 2185, पंजाब में 1850, पुडुचेरी में 1830, असम में 1650, दिल्ली में 1497 और उत्तराखंड में 1400 सीटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान कैसे चुने बेस्ट मेडिकल कॉलेज इन बातों का रखें ध्यान
ये भी पढ़ें:MBBS डिग्री के लिए भारत के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज

इस वर्ष नीट यूजी 2025 परीक्षा के जरिए देशभर की विभिन्न कोटा में सीटों का पर स्टूडेंट्स को मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा। इसमें AIIMS और JIPMER जैसे टॉप संस्थानों की सीटें, 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटें, राज्य सरकार की 85 प्रतिशत कोटा सीटें, केंद्रीय विश्वविद्यालयों (DU, AMU, BHU), डीम्ड यूनिवर्सिटीज, और प्राइवेट मेडिकल /डेंटल कॉलेजों की मैनेजमेंट और NRI कोटा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा सेंट्रल पूल कोट के तहत भी कुछ विशेष सीटें आवंटित की जाएंगी। काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया का संचालन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विस (DGHS) द्वारा किया जाएगा। छात्र समय पर काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें और अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

नीट यूजी 2025 स्टेट काउंसलिंग की वेबसाइट-

आंध्र प्रदेश: ntruhs.ap.nic.in

असम: dme.assam.gov.in

अरूणाचल प्रदेश : apdhte.nic.in

बिहार: bceceboard.bihar.gov.in

चंडीगढ़: gmch.gov.in

गोवा: dte.goa.gov.in

छत्तीसगढ़: cgdme.in

गुजरात: medadmgujarat.org

हरियाणा: dmer.haryana.gov.in

जम्मू और कश्मीर: jkbopee.gov.in

झारखंड: jceceb.jharkhand.gov.in

केरल: cee.kerala.gov.in

कर्नाटक: kea.kar.nic.in

मध्य प्रदेश: dme.mponline.gov.in

महाराष्ट्र: cetcell.mahacet.org

मेघालय: meghealth.gov.in

मणिपुर: manipurhealthdirectorate.mn.gov.in

मिजोरम: mc.mizoram.gov.in

नागालैंड: dtenagaland.org.in

ओडिशा: ojee.nic.in

पुडुचेरी: centacpuducherry.in

राजस्थान: जल्द ही जारी होगी

पंजाब: bfuhs.ac.in

तमिल नाडु: tnmedicalselection.net

त्रिपुरा: dme.tripura.gov.in

उत्तराखंड: hnbumu.ac.in

उत्तर प्रदेश: upneet.gov.in

पश्चिम बंगाल: wbmcc.nic.in

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।