Top 10 easy ways to handle before and after result stress BSEB Bihar Board 12th Result 2025 BSEB Bihar Board 12th Result 2025: रिजल्ट के पहले और बाद के स्ट्रेस को हैंडल करने के लिए 10 आसान तरीके, Career Hindi News - Hindustan
More

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: रिजल्ट के पहले और बाद के स्ट्रेस को हैंडल करने के लिए 10 आसान तरीके

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: स्टूडेंट्स एग्जाम के दौरान जितने स्ट्रेस में रहते हैं, उसके अधिक स्ट्रेस उन्हें रिजल्ट आने से पहले और उसके बाद होता है। कई बार हमारा रिजल्ट हमारी अपेक्षा के अनुसार नहीं आता है, ऐसे में स्ट्रेस और टेंशन फ्री रहने के लिए आसान उपाय ये हैं।

Tue, 25 March 2025 11:19 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BSEB Bihar Board 12th Result 2025: रिजल्ट के पहले और बाद के स्ट्रेस को हैंडल करने के लिए 10 आसान तरीके

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: स्टूडेंट्स एग्जाम के दौरान जितने स्ट्रेस में रहते हैं, उसके अधिक स्ट्रेस उन्हें रिजल्ट आने से पहले और उसके बाद होता है। कई बार हमारा रिजल्ट हमारी अपेक्षा के अनुसार नहीं आता है, ऐसे में स्ट्रेस और टेंशन फ्री रहने के लिए आसान उपाय ये हैं।

रिजल्ट आने के पहले स्ट्रेस को कैसे हैंडल करें-

1. रिजल्ट आने से पहले शांत रहें। योग और ध्यान करें।

2. रिजल्ट आने से पहले अपने आप को पॉजिटिव रखें। अपने आप पर और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

3. रिजल्ट आने से पहले आप स्ट्रेस से बचने के लिए अपने परिवार वाले और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

4. पौष्टिक भोजन खाएं और स्ट्रेस को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से खुद को दूर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल 25 मार्च को interresult2025.com पर जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025

रिजल्ट आने के बाद स्ट्रेस को कैसे हैंडल करें-

1. रिजल्ट आने के बाद चाहे रिजल्ट कैसा भी हो, उसे स्वीकार कीजिए।

2. आपका रिजल्ट चाहे कैसा भी आया हो, अपनी उपलब्धियों को मनाएं।

3. हमेशा आने वाले कल के बारे में सोचें और अगर रिजल्ट अच्छा नहीं आया तो निराश होकर मत बैठिए, बल्कि अपने आगे के लक्ष्य की तैयारी करें।

4. रिजल्ट आने के बाद अपनी गलतियों की समीक्षा करें। जो गलतियां आपने की हैं, उनसे सीखने की कोशिश करें और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें।

5. रिजल्ट आने के बाद खुद को आराम करने और तनाव कम करने के लिए समय दें।

6. रिजल्ट आने के बाद अपने दोस्तों के साथ अपने परिणाम की तुलना नहीं करें। जो भी करें उसमें अपना 100 प्रतिशत दें।

7. बोर्ड रिजल्ट के बाद खुद को नेगेटिव ख्यालों से दूर रखें। अच्छा और पॉजिटिव सोचें।

8. अपने आप को व्यस्त रखें। जिन चीजों को करने से आपको खुशी मिलती है, उन्हें करें और स्ट्रेस फ्री रहें।

9. अगर आप को मदद की जरूरत है तो आप अपने दोस्तों, परिवार वालों या किसी प्रोफेशनल से स्ट्रेस फ्री रहने के लिए संपर्क करें।

10. एग्जाम या बोर्ड रिजल्ट जिंदगी का आखिरी मुकाम नहीं होते हैं। कोई भी एग्जाम जिंदगी से बड़ा नहीं होता है। आज आपके अंक कम है तो क्या हुआ, आप भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करें। कुछ अंक आपका भविष्य निर्माण नहीं करते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।