BSEB Bihar Board Result 2025 release tomorrow at interresult2025.com how to check result when out BSEB Bihar Board Result 2025: कल 25 मार्च को interresult2025.com पर जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, Career Hindi News - Hindustan
More

BSEB Bihar Board Result 2025: कल 25 मार्च को interresult2025.com पर जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025

  • BSEB Bihar Board Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कल 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।

Mon, 24 March 2025 10:38 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BSEB Bihar Board Result 2025: कल 25 मार्च को interresult2025.com पर जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025

BSEB Bihar Board Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कल 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बात की जानकारी दी है। रिजल्ट घोषित होने पर, उम्मीदवार Interresult2025.com, interbiharboard.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक का आयोजन किया गया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था।

Bihar Board Result 2025: बीएसबीई बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Interresult2025.com पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।