SSC Vacancy 2025: UP and Bihar candidates dominate SSC recruitments exam CGL MTS GD Constable and JE posts selection SSC Vacancy : एसएससी भर्तियों में यूपी और बिहार वालों का जलवा, CGL , MTS , GD कांस्टेबल व JE पदों पर दबदबा, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC Vacancy : एसएससी भर्तियों में यूपी और बिहार वालों का जलवा, CGL , MTS , GD कांस्टेबल व JE पदों पर दबदबा

SSC Recruitment Exam : एसएससी की भर्तियों में उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं का दबदबा बना हुआ है। जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा 2024 में मध्य क्षेत्र के सर्वाधिक 36.76 प्रतिशत अभ्यर्थियों का हुआ था।

Tue, 14 Oct 2025 08:44 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
SSC Vacancy : एसएससी भर्तियों में यूपी और बिहार वालों का जलवा, CGL , MTS , GD कांस्टेबल व JE पदों पर दबदबा

SSC Recruitment Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्तियों में उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं का दबदबा बना हुआ है। यह दोनों राज्य मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कार्यालयों एवं विभागों में हुई पिछली पांच बड़ी भर्तियों में 22 से 37 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन केवल इन दो राज्यों से हुआ है। तीन फरवरी को घोषित जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा 2024 में मध्य क्षेत्र के सर्वाधिक 36.76 प्रतिशत अभ्यर्थियों का हुआ था। इस आंकड़े से साबित होता है कि तकनीकी परीक्षाओं में भी यूपी-बिहार के प्रतियोगियों का मुकाबला मुश्किल है। एसएससी की सबसे प्रमुख भर्तियों में से एक कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2024 में 29.21 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए), (पोस्टल असिस्टेंट)/(सॉर्टिंग असिस्टेंट), (डाटा इंट्री ऑपरेटर) आदि पदों पर हुआ है।

मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स में हवलदार भर्ती 2024 में 28.85 प्रतिशत चयनित अभ्यर्थी यूपी-बिहार से हैं। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2024 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती 2024 में 22.10-22.10 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन मध्य क्षेत्र से हुआ है। इससे साफ है कि एसएससी की भर्ती परीक्षाओं में खासतौर से यूपी-बिहार के युवाओं की तैयारी देशभर में सबसे अव्वल है।

2024 की विभिन्न भर्तियों के आंकड़े

भर्ती , मध्य क्षेत्र से चयन (प्रतिशत) , देशभर से चयन

एमटीएस , 3309 (28.85%) , 11469

सीएचएसएल , 999 (29.21%) , 3419

जेई , 625 (36.76%) , 1700

सीजीएल , 4007 (22.10%) , 18128

कांस्टेबल जीडी , 9598 (22.10%) , 43421

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसएससी ने जारी की CGL आंसर-की डेट, बताया कब होंगी MTS और CHSL भर्ती परीक्षाएं

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रयागराज, पटना, लखनऊ जैसे शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बने माहौल और अभ्यर्थियों की मेहनत इसका मुख्य कारण हैं। इसके अलावा, लगातार अभ्यास और सरकारी नौकरी के प्रति यूपी-बिहार के युवाओं की गंभीरता भी इस सफलता के पीछे की बड़ी वजह है। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि भर्तियों में मध्य क्षेत्र के युवाओं का चयन उत्साहजनक है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा