SSC JHT City Intimation Slip 2025 OUT at ssc.gov.in when will the admit card be released SSC JHT City Intimation Slip 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर की एग्जाम सिटी जारी, ssc.gov.in पर करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC JHT City Intimation Slip 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर की एग्जाम सिटी जारी, ssc.gov.in पर करें चेक

SSC JHT City Intimation Slip 2025: एसएससी ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा 2025 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षार्थी https://ssc.gov.in पर लॉग इन कर चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस दिन और किस शहर में है।

Tue, 5 Aug 2025 02:48 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
SSC JHT City Intimation Slip 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर की एग्जाम सिटी जारी, ssc.gov.in पर करें चेक

SSC JHT City Intimation Slip 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा 2025 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। यह स्लिप उम्मीदवार को बताएगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले जारी होंगे। यानी कि एडमिट कार्ड 8 या 9 अगस्त को जारी हो जाएंगे। आयोग ने कहा है कि एग्जाम के दौरान अभ्यर्थियों से उनके एडमिट कार्ड ले लिए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने पास एडमिट कार्ड की एक अन्य कॉपी भी रखें।

कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा 2025 के जरिए कुल 437 पदों पर भर्ती होगी। इनमें सर्वाधिक पद 312 सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्सेज (सीआरपीएफ) में सब इंस्पेक्टर ट्रांसलेटर ग्रुप बी के हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय में 35, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) वित्त मंत्रालय में 24, गृह मंत्रालय में 14 पद हैं। इस भर्ती के आवेदन जून माह में लिए जा चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसएससी परीक्षा रद्द नहीं होगी, प्रभावित छात्रों के लिए रीएग्जाम संभव: चेयरमैन
ये भी पढ़ें:सीजीएल के बाद एक और बड़ी एसएससी भर्ती की पोस्ट वाइज डिटेल्स जारी

ऐसे करें सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड

1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "Combined Hindi Translators Examination 2025 (Paper I) - City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन विंडो में अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. डैशबोर्ड में "City Intimation Slip" सेक्शन पर जाएं।

5. "Download City Intimation Slip" बटन पर क्लिक करें।

6. स्लिप की PDF फाइल सेव करें और प्रिंट आउट लेकर रख लें। यह यात्रा या परीक्षा के वक़्त काम आएगी।

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए स्क्राइब (लिपिक) की मांग की थी, उन्हें अपना स्क्राइब 8 अगस्त 2025 तक SSC पोर्टल पर पंजीकृत कराना जरूरी है। SSC ने साफ किया है कि सिर्फ पूर्व-पंजीकृत स्क्राइब को ही परीक्षा केंद्र में अनुमति दी जाएगी। किसी भी तरह का ऑफलाइन या अंतिम क्षण का बदलाव मान्य नहीं होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।