SSC GD Constable Recruitment Exam cheating Deal 78 Lakhs Answers Marked on Computers via Remote Access SSC : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 78 लाख में सौदा, रिमोट एक्सेस से कंप्यूटर में उत्तर हो रहे थे टिक, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 78 लाख में सौदा, रिमोट एक्सेस से कंप्यूटर में उत्तर हो रहे थे टिक

SSC GD Constable Exam : गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बिहार के सॉल्वर गैंग ने परीक्षा पास कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 13-13 लाख रुपए मांगे थे। सेंटर पर जब पुलिस टीम पहुंची तो रिमोट एक्सेस के जरिये कंप्यूटर में प्रश्न पत्र के उत्तर टिक किए जा रहे थे।

Mon, 11 May 2026 06:16 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, रांची
share
SSC : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 78 लाख में सौदा, रिमोट एक्सेस से कंप्यूटर में उत्तर हो रहे थे टिक

SSC GD Constable Exam : पुलिस ने 9 मई को एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा में चिटिंग करते छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था। रांची के पंडरा में द फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर से गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बिहार के सॉल्वर गैंग ने परीक्षा पास कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 13-13 लाख रुपए मांगे थे। यानी उनके साथ कुल 78 लाख रुपये की डील हुई थी। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में कोडरमा का आर्यन कुमार, हजारीबाग का राहुल कुमार, गुमला का रवि रंजन कुजूर, बिहार के मधुबनी का ऋषिकेश यादव, पटना के कन्हाईपुर का राजकुमार और बिहार के ही अरवल स्थित मेहंदिया की अनु कुमारी शामिल है।

अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा देने के तीन दिन बाद गैंग ने अभ्यर्थियों से दो-दो लाख रुपए देने के लिए कहा था। शेष 11 लाख परीक्षा पास होने के बाद देना था। अभ्यर्थियों ने बताया कि गैंग के लोग उनसे कभी मिले नहीं हैं। हर बात फोन पर होती थी। गैंग वालों ने कहा था कि उन्हें सिर्फ परीक्षा में बैठना है, प्रश्नों का उत्तर ऑनलाइन हल कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SSC ने CGL की वैकेंसी बढ़ाने के बाद घटाई,इस माह 3 नई बड़ी भर्तियां निकालेगा आयोग

इधर, रांची पुलिस ने जब्त कंप्यूटर और मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गैंग के अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है। छापेमारी के दौरान सेंटर मालिक और टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट फरार हो गए। पुलिस अफसरों का कहना है कि सॉल्वर गैंग के साथ इन दोनों की भी मिलीभगत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MTS परीक्षा केंद्र के नीचे मिला तहखाना, मिले लैपटॉप व राउटर

जिन कपड़ों में परीक्षा देनी थी परीक्षा, उसकी भी भेजी थी तस्वीर

सेंटर में शनिवार को परीक्षा हुई थी। तभी एसएसपी राकेश रंजन को इसमें गड़बड़ी की सूचना मिली। कोतवाली एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार को केंद्र में छापा मारा तो चिटिंग करते हुए महिला समेत छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभ्यर्थियों का पुलिस ने मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में अभ्यर्थियों ने बताया कि जिन कपड़ों में परीक्षा देनी थी, उसकी फोटो उनसे मांगी गई थी। इसलिए उन्होंने फुल तस्वीर खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजी थी। गैंग ने अभ्यर्थियों के कंप्यूटर को एक्सेस किया और उत्तर खुद दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारी चयन आयोग का फैसला, भर्ती परीक्षाओं में गलत प्रश्न पर मिलेंगे समान अंक

मास्टर कंप्यूटर से किया जा रहा था ऑपरेट

पुलिस टीम पहुंची तो रिमोट एक्सेस के जरिये कंप्यूटर में प्रश्न पत्र के उत्तर टिक किए जा रहे थे। पुलिस ने सेंटर से मास्टर कंप्यूटर को भी जब्त किया। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों के कंप्यूटर को मास्टर कंप्यूटर से ऑपरेट किया जा रहा था। उसके बाद उसे फायरबॉल से कनेक्ट कर उत्तर दिया जा रहा था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।