ssc cgl 2026 registration started 12256 vacancies tier 1 exam pattern and complete syllabus details hindi SSC CGL 2026: 12 हजार से ज्यादा भर्ती, जारी है आवेदन; जानिए परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC CGL 2026: 12 हजार से ज्यादा भर्ती, जारी है आवेदन; जानिए परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस

SSC CGL 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। करीब 12,256 पदों पर भर्ती होगी। जानिए आवेदन की अंतिम तारीख, परीक्षा पैटर्न, टियर-1 सिलेबस और तैयारी से जुड़ी जरूरी जानकारी।

Sun, 31 May 2026 05:30 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
SSC CGL 2026: 12 हजार से ज्यादा भर्ती, जारी है आवेदन; जानिए परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए करीब 12,256 रिक्त पदों को भरा जाएगा। देशभर के लाखों अभ्यर्थी हर साल इस परीक्षा का इंतजार करते हैं क्योंकि इसे केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नौकरियों में प्रवेश का सबसे बड़ा रास्ता माना जाता है।

आवेदन प्रक्रिया कब तक चलेगी?

एसएससी सीजीएल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर ली है, वे अधिकांश पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

कब होगी परीक्षा?

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार टियर-1 परीक्षा अगस्त और सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को केवल विषयों की तैयारी ही नहीं बल्कि ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली का भी अभ्यास करना चाहिए।

टियर-1 परीक्षा पैटर्न को समझना क्यों जरूरी है?

SSC CGL की तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद महत्वपूर्ण है। टियर-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा चार हिस्सों में बंटी होगी और प्रत्येक भाग में 25 प्रश्न होंगे।

हर सेक्शन 50 अंकों का होगा। पूरी परीक्षा के लिए कुल 1 घंटे का समय मिलेगा। खास बात यह है कि प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का अलग समय निर्धारित रहेगा। यानी उम्मीदवार किसी एक सेक्शन का समय दूसरे सेक्शन में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, इसलिए अनुमान के आधार पर जवाब देने से बचना जरूरी होगा।

रीजनिंग सेक्शन में क्या पढ़ना होगा?

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन उम्मीदवार की तार्किक क्षमता और सोचने-समझने की योग्यता को परखता है। इसमें एनालॉजी, समानता और अंतर, कोडिंग-डिकोडिंग, नंबर सीरीज, वर्गीकरण, साइलोजिज्म, स्टेटमेंट और निष्कर्ष जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

इसके अलावा विजुअल मेमोरी, निर्णय लेने की क्षमता, संबंध आधारित प्रश्न, वेन डायग्राम, स्पेस ओरिएंटेशन, क्रिटिकल थिंकिंग, इमोशनल इंटेलिजेंस और सोशल इंटेलिजेंस जैसे टॉपिक्स भी तैयारी का हिस्सा होने चाहिए।

जनरल अवेयरनेस सेक्शन में किन विषयों पर फोकस करें?

जनरल अवेयरनेस सेक्शन कई उम्मीदवारों के लिए स्कोर बढ़ाने वाला हिस्सा साबित होता है। इसमें देश-दुनिया की मौजूदा घटनाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

उम्मीदवारों को करेंट अफेयर्स, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, वैज्ञानिक अनुसंधान और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की तैयारी करनी चाहिए। भारत और उसके पड़ोसी देशों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

रोजाना अखबार पढ़ना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर नजर रखना इस सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉपर्स की सफलता का श्रेय लेना पड़ा महंगा, नामी IAS कोचिंग पर लाखों का जुर्माना

गणित में कौन-कौन से टॉपिक महत्वपूर्ण हैं?

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में मुख्य रूप से दसवीं कक्षा स्तर तक की गणित पूछी जाती है। इसमें प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, लाभ-हानि, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, समय और कार्य, समय और दूरी, साझेदारी और मिश्रण जैसे अध्याय महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा बीजगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति और डेटा इंटरप्रिटेशन से भी सवाल आते हैं। उम्मीदवारों को त्रिभुज, वृत्त, बहुभुज, सिलेंडर, शंकु, गोला, हिस्टोग्राम, बार चार्ट और पाई चार्ट जैसे विषयों का भी नियमित अभ्यास करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE कॉपी पर सवाल उठाने वाले छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, VIDEO

अंग्रेजी सेक्शन में कैसे करें तैयारी?

अंग्रेजी समझ और भाषा कौशल की जांच के लिए इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन रखा गया है। इसमें व्याकरण, शब्दावली, वाक्य संरचना, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और भाषा की समझ से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस सेक्शन की एक खास बात यह है कि प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों की अंग्रेजी कमजोर है, उन्हें अभी से नियमित अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OSM विवाद पर CBSE का यू-टर्न, पहले किया खारिज; अब सुरक्षा खामियों की बात मानी

तैयारी शुरू करने का यही सही समय

SSC CGL 2026 परीक्षा में अभी कुछ महीने का समय है, लेकिन प्रतियोगिता बेहद कड़ी रहने वाली है। ऐसे में उम्मीदवारों को सिलेबस के अनुसार अध्ययन योजना बनाकर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नियमित मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास और समय प्रबंधन पर ध्यान देकर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।