BPSC Civil Judge Recruitment 2026: Last Date to Apply is March 18; Check Full Details Here BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार सिविल जज भर्ती के लिए कल तक भरें फॉर्म, जानें योग्यता, आयु सीमा, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार सिविल जज भर्ती के लिए कल तक भरें फॉर्म, जानें योग्यता, आयु सीमा

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा निकाली गई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। फौरन अपना फॉर्म जमा करें।

Tue, 17 March 2026 04:23 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार सिविल जज भर्ती के लिए कल तक भरें फॉर्म, जानें योग्यता, आयु सीमा

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार में न्यायिक सेवा हिस्सा बनकर जज बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा निकाली गई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के न्यायालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित पद के लिए योग्यता रखते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो आपके पास केवल कल 18 मार्च 2026 तक का समय है। इसके बाद आवेदन का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में देरी से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं होगा।

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: सिविल जज के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 22 वर्ष

अधिकतम आयु (सामान्य पुरुष): 35 वर्ष

अधिकतम आयु (सामान्य महिला और आरक्षित वर्ग): 40 वर्ष

आयु की गणना के लिए आधार तिथि आधिकारिक के अनुसार मान्य होगी।

चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगी परीक्षा

बिहार सिविल जज की भर्ती प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण होती है और यह तीन मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी:

प्रारंभिक परीक्षा : यह एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और विधि (Law) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह केवल अगले चरण के लिए क्वालीफाइंग होगी।

मुख्य परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह वर्णनात्मक होगी और इसमें कई अनिवार्य व वैकल्पिक विषय शामिल होंगे।

इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11,127 पदों पर होगी लोको पायलट की भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, यहां देखें योग्यता
ये भी पढ़ें:रेलवे ने अप्रेंटिस के 2801 पदों पर मांगे आवेदन, 10वीं पास को मौका
ये भी पढ़ें:12वीं पास के लिए 770 डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद 'Online Registration' टैब पर क्लिक करें।

3. संबंधित भर्ती विज्ञापन के सामने 'Apply Online' का चुनाव करें।

4. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

5. सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने के दौरान अपनी जानकारी (जैसे नाम, जन्म तिथि और श्रेणी) को बेहद सावधानी से भरें, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा और गौरवपूर्ण अवसर है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।