SBI CBO Recruitment 2026: Apply Online for 2050 Circle Based Officer Posts, Check Eligibility, Experience, and Exam Date SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, Career Hindi News - Hindustan
More

SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

SBI CBO Recruitment 2026: SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2,050 नियमित पदों (और 223 बैकलॉग पदों) पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 29 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है।

Thu, 29 Jan 2026 08:30 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

SBI Bank CBO Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अनुभवी युवाओं के लिए देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक देश के विभिन्न सर्किलों में कुल 2,050 नियमित पदों (और 223 बैकलॉग पदों) को भरने जा रहा है।

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 29 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा।

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 28 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड: मार्च 2026 (संभावित)

ऑनलाइन लिखित परीक्षा: मार्च 2026 (संभावित)

उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers या sbi.bank.in/careers के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और अनुभव

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA या कॉस्ट अकाउंटिंग जैसी प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

अनिवार्य कार्य अनुभव: आवेदक के पास किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में अधिकारी कैडर में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव (31 दिसंबर 2025 तक) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष (31.12.2025 तक) के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

स्थानीय भाषा: जिस सर्किल के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा की अच्छी समझ और दक्षता अनिवार्य है।

SBI CBO Recruitment 2026 Notification Link

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी।

ऑनलाइन टेस्ट (170 अंक): इसमें 120 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट (2 घंटे) और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (30 मिनट) शामिल होगा। ऑब्जेक्टिव टेस्ट में बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के प्रश्न होंगे।

स्क्रीनिंग: इसमें उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों और अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

इंटरव्यू: स्क्रीनिंग में सफल उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

स्थानीय भाषा टेस्ट: यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे यह टेस्ट पास करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ITI ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 पदों पर निकली भर्ती, 31 जनवरी तक आवेदन का आखिरी मौका
ये भी पढ़ें:पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर आवेदन का एक और मौका, 10वीं पास के लिए खुलेगी विंडो
ये भी पढ़ें:दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 200 फार्मासिस्टों की भर्ती, जल्द भरें फॉर्म

वेतन और सुविधाएं

सफल उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती मूल वेतन 48,480 रुपये प्रतिमाह होगा (जिसमें 2 अग्रिम वेतन वृद्धियां शामिल हैं)। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), पेट्रोल भत्ता और चिकित्सा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EWS वर्ग: 750 रुपये।

SC/ST/PwBD वर्ग: कोई शुल्क नहीं

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।