MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026: ITI ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 पदों पर निकली भर्ती, 31 जनवरी तक आवेदन का मौका
MP ITI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के अंतर्गत ITI ट्रेनिंग ऑफिसर (TO) के कुल 1120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे तकनीकी युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के अंतर्गत ITI ट्रेनिंग ऑफिसर (TO) के कुल 1120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो 17 जनवरी 2026 से खुल चुकी है और अब यह अपने अंतिम चरण में है।
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल 31 जनवरी 2026 तक ही अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन की मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
सुधार की विंडो: 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक
परीक्षा की तारीख: 27 फरवरी 2026 से शुरू (दो शिफ्टों में)
आवेदन शुल्क: अनारक्षित (General) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये (कुल 560 रुपये पोर्टल शुल्क सहित) और मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग) के लिए 250 रुपये (कुल 310 रुपये) निर्धारित है।
योग्यता और आयु सीमा
ITI ट्रेनिंग ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास ये शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:
शैक्षणिक: संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) सर्टिफिकेट, या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री। आवेदक का मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (अनारक्षित वर्ग के लिए) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और महिलाओं को नियमानुसार अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट (45 वर्ष तक) दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उसके बाद होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगा। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
वेतन: चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के पे-लेवल 8 के तहत 32,800 रुपये से 1,03,600 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "ITI Training Officer Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी प्रोफाइल आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें (यदि प्रोफाइल नहीं है, तो पहले रजिस्टर करें)।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और ट्रेड संबंधी जानकारी भरें।
5. फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
6. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।




साइन इन