RUHS CUET Result 2026: Rajasthan BSc nursing pharmacy entrance exam result ruhsraj ruhscuet2026 com direct link RUHS CUET Result 2026 OUT : राजस्थान बीएससी नर्सिंग रिजल्ट ruhscuet2026.com पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

RUHS CUET Result 2026 OUT : राजस्थान बीएससी नर्सिंग रिजल्ट ruhscuet2026.com पर जारी, Direct Link

RUHS CUET Result 2026 declared : आरयूएचएस ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( सीयूईटी ) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी ruhscuet2026.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा राज्य स्तरीय बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा है।

Tue, 2 June 2026 04:26 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RUHS CUET Result 2026 OUT : राजस्थान बीएससी नर्सिंग रिजल्ट ruhscuet2026.com पर जारी, Direct Link

RUHS CUET Result 2026 declared : राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ( आरयूएचएस ) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( सीयूईटी ) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी ruhscuet2026.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा राज्य स्तरीय बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा है। बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए यह आयोजित होती है। आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा आरयूएचएस जयपुर और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (MMU) जोधपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। इस वर्ष यह 21 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। पिछले साल 88 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 77 हजार से एग्जाम दिया था। इस साल एक लाख आठ हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा UP CNET में 1 सीट पर 11 दावेदार, जानें गाइडलाइन

RUHS CUET Result 2026: आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए "Notification" सेक्शन में जाना होगा।

3. अब आपको "Result is Now Live View" लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।

6. अब आप अपने मार्क्स को ध्यान से चेक कीजिए।

7. अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।

8. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना नहीं भूलें।

क्या रह सकती है कटऑफ (Expected RUHS CUET cutoff)

कैटेगरी कटऑफ (100 में से)

अनारक्षित - 62

ईडब्ल्यूएस - 58

ओबीसी - एनसीएल - 54

एमबीसी - एनसीएल - 50

एससी - 45

एसटी - 41

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS पूरा करने के लिए अब मिल सकते हैं 10 साल; NMC ने जारी किया नया ड्राफ्ट

उम्मीदवार अपने रिजल्ट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. उम्मीदवार का नाम

2. माता-पिता का नाम

3. उम्मीदवार की जन्मतिथि

4. परीक्षा का नाम

5. परीक्षा में प्राप्त अंक

6. उम्मीदवार की रैंक

7. पासिंग स्टेट्स

8. परीक्षा का कुल अंक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट में 720 में से 264 अंक, कोर्ट बोला- एक साथ 2 लाभ नहीं,MBBS सीट देने से इनकार

रिजल्ट के बाद काउंसलिंग से दाखिला

रिजल्ट के बाद राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल एवं फिजियोथैरेपी में दाखिले के लिए ( आरयूएचएस-सीयूईटी 2026) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होगा। काउंसलिंग में जिन स्टूडेंट्स को सीट अलॉट होगी, उन छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना आरयूएचएस सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट करना होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।