BSc Nursing: 11 Aspirants Vie for Each Seat in the UP Nursing Entrance Exam UP CNET Know Exam Guidelines BSc Nursing : यूपी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा UP CNET में 1 सीट पर 11 दावेदार, जानें एग्जाम गाइलाइन, Career Hindi News - Hindustan
More

BSc Nursing : यूपी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा UP CNET में 1 सीट पर 11 दावेदार, जानें एग्जाम गाइलाइन

नीट यूजी का पर्चा लीक होने के बाद अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन और संजीदा है। बीएससी व एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अतिरिक्ति एहतियात बरती है।

Tue, 2 June 2026 09:27 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
BSc Nursing : यूपी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा UP CNET में 1 सीट पर 11 दावेदार, जानें एग्जाम गाइलाइन

UP CNET 2026 UP BSc Nursing Entrance Exam : नीट यूजी का पर्चा लीक होने के बाद अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन और संजीदा है। बीएससी व एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अतिरिक्ति एहतियात बरती है। इस संबंध में खुफिया विभाग, एसटीएफ व साइबर क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर परीक्षा की शुचिता की मदद मांगी है। यूनिवर्सिटी से प्रदेश के सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए छह जून को कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट है। बीएससी नर्सिंग की करीब 14 हजार सीटों के लिए 148268 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट पर करीब 11 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। इनमें सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों की सीटें शामिल हैं। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि एडमिट कार्ड वेबसाइट पर हैं। 11 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी।

एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े प्रमुख नियम और दिशा-निर्देश:

1. प्रवेश पत्र (Admit Card) से जुड़े नियम:

आपको अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट लेकर जाना है, ब्लैक एंड व्हाइट फोटोकॉपी या मोबाइल में डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी।

पूरा प्रवेश पत्र एक ही A4 साइज के पेज पर प्रिंट होना चाहिए।

एडमिट कार्ड पर उसी जगह एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना है (गोंद से), जैसा आपने फॉर्म भरते समय लगाया था। इसे पिन या स्टेपल न करें।

फोटो के चेहरे पर कोई भी हस्ताक्षर नहीं करना है। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर परीक्षा हॉल में कक्ष निरीक्षक के सामने ही करने हैं, घर से करके न ले जाएं।

परीक्षा के बाद आप अपनी ओएमआर (OMR) की आखिरी कार्बन कॉपी (कैंडिडेट कॉपी) और अपना एडमिट कार्ड वापस घर ला सकते हैं, जबकि मुख्य ओएमआर और पेपर वहीं जमा हो जाएगा।

2. परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग:

परीक्षा केंद्र पर आपको सुबह 9:00 बजे पहुंचना है।

आपकी परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:20 तक चलेगी।

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले (यानी 10:30 बजे) हर बच्चे को अपनी सीट पर बैठना होगा।

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (अंगूठे का निशान, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी) होगा जिसमें समय लगता है, इसलिए समय से पहुंचना अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET को ऑनलाइन कराने से SC का इनकार, 21 जून को ऑफलाइन ही होगी परीक्षा

3. परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना है:

रंगीन एडमिट कार्ड और एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो।

ओरिजिनल आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या 12वीं का ओरिजिनल एडमिट कार्ड ले जा सकते हैं (आधार कार्ड सबसे बेहतर विकल्प है)।

यदि आपको कोई बीमारी (जैसे शुगर, अस्थमा, बुखार आदि) है, तो आप अपनी आवश्यक दवाइयां साथ ले जा सकते हैं।

ओएमआर शीट भरने के लिए काले रंग की पेन आपको परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगी, इसलिए घर से पेन नहीं ले जानी है।

नकद राशि (कैश) परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट में 720 में से 264 अंक, कोर्ट बोला- एक साथ 2 लाभ नहीं,MBBS सीट देने से इनकार

4. क्या नहीं ले जाना है (प्रतिबंधित वस्तुएं):

किसी भी प्रकार के आभूषण : अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, कान के झुमके या धातु वाली नोज पिन पहनना सख्त मना है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव या पेजर।

किसी भी प्रकार की घड़ी (डिजिटल, प्लास्टिक या सामान्य धातु की), चमड़े का बेल्ट , टोपी और गमछा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुरक्षा सिस्टम पूरी तरह बदला जा रहा मीलॉर्ड... NEET पर SC में NTA का हलफनामा

बैग, पर्स , ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, इरेज़र, वाइटनर, पानी की बोतल और खाने-पीने की चीजें ।

बालों को बांधने के लिए केवल सामान्य रबर बैंड का इस्तेमाल करें, कोई भी धातु वाली हेयरपिन न लगाएं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।