RSSB 4th Grade Result name wise merit list new : RSMSSB Rajasthan 4th grade result revised cut off topper list pdf RSSB 4th Grade Result Revised : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का नया रिजल्ट जारी, कटऑफ घटी, टॉपर लिस्ट बदली, Career Hindi News - Hindustan
More

RSSB 4th Grade Result Revised : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का नया रिजल्ट जारी, कटऑफ घटी, टॉपर लिस्ट बदली

RSSB 4th Grade Result, Cut Off : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के 21 लाख अभ्यर्थियों का संशोधित रिजल्ट जारी किया है। कटऑफ करीब दो अंक कम हो गई है। 5वीं रैंक के बाद वालों की रैंक बदल गई है।

Sat, 7 Feb 2026 01:03 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RSSB 4th Grade Result Revised : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का नया रिजल्ट जारी, कटऑफ घटी, टॉपर लिस्ट बदली

RSSB 4th Grade Result, Cut Off , Rajasthan Fourth Grade Result , chaturth shreni ka result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के 21 लाख अभ्यर्थियों का संशोधित रिजल्ट जारी किया है। एक प्रश्न का जवाब बदलने के चलते इस भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम में आंशिक बदलाव किया गया है। बोर्ड ने रिवाइज्ड रिजल्ट का 35000 पन्नों का पीडीएफ जारी किया है। रोल नंबर वाइज रिजल्ट, नेम वाइज रिजल्ट व मेरिट, कटऑफ शेयर कर दी गई है। नई कटऑफ करीब अंक नीचे आ गई है। टॉप 10 की लिस्ट में एक नया नाम एड हुआ है। 5वीं रैंक पर अब दिनेश कुमार गुर्जर की जगह दिनेश प्रजापत आ गए हैं। दिनेश कुमार गुर्जर छठे पायदान पर खिसक गए हैं। इस बदलाव के चलते आगे वालों की रैंक भी एक एक पायदान आगे खिसक गई है।

नेम वाइज फुल रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रैंक, उसके रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, माता पिता का नाम और कैटेगरी की डिटेल दी गई। बताया जा रहा है कि परिणाम बदलने से बॉर्डर लाइन पर मौजूद अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। राजस्थान चुतर्थ श्रेणी भर्ती में कुल 53750 पद हैं। 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी।

प्रश्न नंबर 108 के जवाब को बदला गया

बोर्ड ने अपनी गलती सुधारते हुए दूसरी पारी के प्रश्न नंबर 108 के जवाब को फिर से बदलने का निर्णय लिया। इससे पहले बोर्ड ने इस सवाल का जवाब बिना आपत्ति ही बदल दिया था। इस सवाल के जवाब पर एक भी आपत्ति नहीं आई थी। जवाब बदलने का अभ्यर्थियों ने विरोध किया और बोर्ड को बताया कि प्रारंभिक आंसर की में माना गया जवाब डी ही सही था। बोर्ड ने फाइनल आंसर की में इसका जवाब बी कर दिया था। जवाब बदलने से अब दूसरी पारी का परिणाम भी रिवाइज किया गया है।

चार शीट में जारी हुआ परिणाम

परिणाम शीट 1 रोल नंबर 1110101 से 1735997

परिणाम शीट 2 रोल नंबर 1735999 से 2359597

परिणाम शीट 3 रोल नंबर 2359599 से 2974100

परिणाम शीट 4 रोल नंबर 2974101 से 3581160

RSMSSB Rajasthan 4th grade Cut off : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी नई कटऑफ

नॉन टीएसपी

जनरल (सामान्य)

जनरल: 144.2955

महिला: 134.9021

एससी

जनरल: 123.8287

महिला: 112.248

एसटी

जनरल: 114.6136

महिला: 108.8068

जनरल-ईडब्ल्यूएस

जनरल: 129.1103

महिला: 119.7978

ओबीसी

जनरल: 136.1224

महिला : 126.1377

एमबीसी

जनरल: 130.2844

महिला: 115.2445

टीएसपी कटऑफ

सामान्य वर्ग (GEN)

सामान्य (GEN): 114.5787 अंक

महिला (FEM): 103.5956 अंक

अनुसूचित जाति (SC)

सामान्य (GEN): 103.0029 अंक

महिला (FEM): 96.6704 अंक

अनुसूचित जनजाति (ST)

सामान्य (GEN): 94.3851 अंक

महिला (FEM): 91.6757 अंक

r

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान 4th ग्रेड OMR शीट जारी, किसी की भी देखें आंसर शीट, रिजल्ट भी बदलेगा

नई टॉपर लिस्ट देखें ( New RSSB 4th Grade Toppers List )

मेरिट , रॉ अंक, नॉर्मलाइज्ड अंक, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, कैटेगरी,

1 179.8319 184.4274 1849671 गौरव कुमार गर्ग दिनेश चंद गर्ग ललिता देवी पुरुष ईडब्ल्यूएस

2 190.9605 184.4274 1112055 मनीष घासल घेवर राम इंद्रा देवी पुरुष ओबीसी

3 184.1808 184.4274 2176312 रमेश कुमार भगीरथ मल शिलोचना देवी पुरुष ओबीसी

4 181.5126 184.4274 2550253 सोहेल खान इशाक मोहम्मद तेली सजना बानो पुरुष ओबीसी

5 | 179.8319 | 184.4274 | दिनेश प्रजापत | बालू राम प्रजापत | लाली देवी | पुरुष | ओबीसी

6 | 183.7535 | 184.4274 | दिनेश कुमार गुर्जर | छोटू लाल गुर्जर | शांति देवी | पुरुष | एमबीसी

7 | 179.8319 | 184.4274 | हंसराज गुर्जर | सेदू राम गुर्जर | बिमला देवी | पुरुष | एमबीसी

8 | 186.3248 | 184.4274 | धर्मेंद्र | हनुमान राम | निर्मा | पुरुष | ओबीसी

9 | 179.4872 | 182.4513 | राहुल गुढ़ेनिया | स्व. श्री पुरुषोत्तम लाल शर्मा | संतोष | पुरुष | ईडब्ल्यूएस

10 | 182.6331 | 182.4513 | दीपक सिंह | भगवान सिंह | उर्मिला | पुरुष | ओबीसी

11 | 179.4872 | 182.4513 | सतेंदर सिंह | जल सिंह | मैना देवी | पुरुष | ओबीसी

12 | 180.3922 | 182.4478 | बबलू सैनी | प्रेमराज सैनी | ग्यारसी देवी | पुरुष | ओबीसी

13 | 182.4859 | 182.4415 | ललित कुमार सैण | चंद्रशेखर सैण | शीला देवी | पुरुष | ओबीसी

14 | 182.4859 | 182.4415 | धर्मेंद्र चौधरी | नेमा राम चौधरी | बिमला देवी | पुरुष | ओबीसी

15 | 190.3955 | 182.4322 | आशीष कुमार | ओम प्रकाश | राजश्री देवी | पुरुष | ओबीसी

16 | 190.3955 | 182.4322 | नेहा अमेटा | विनोद अमेटा | गीता देवी | महिला | सामान्य

17 | 179.8319 | 181.8380 | दिनेश कुमार स्वामी | सुराजमल स्वामी | पिस्ता देवी | पुरुष | ओबीसी

18 | 179.8319 | 181.8380 | साजिद खान | अब्दुल रसीद खान | शकीला | पुरुष | ओबीसी

19 | 179.8319 | 181.8380 | शैलेन्द्र सिंह | उदय सिंह | संतोष कंवर | पुरुष | ओबीसी

20 | 179.8319 | 181.8380 | रमेश जाट | छागना राम | हीरा देवी | पुरुष | ओबीसी

21 | 181.5126 | 181.8380 | रौनक शर्मा | सांवरमल शर्मा | कौशल्या देवी | पुरुष | ईडब्ल्यूएस

22 | 177.7778 | 181.3506 | विनोद कुंतल | सोरन सिंह | सुनीता देवी | पुरुष | ओबीसी

23 | 177.7778 | 181.3506 | अशोक शर्मा | धर्मेंद्र शर्मा | कमला देवी | पुरुष | ईडब्ल्यूएस

किसी की भी देख सकते हैं ओएमआर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित 1.41 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी rssbasonline.com पर जाकर अपनी लॉग इन डिटेल्स (मोबाइल नंबर व ओटीपी) डालकर अपनी ओएमआर शीट यानी आंसरशीट देख व डाउनलोड कर सकता है। खास बात यह है कि उम्मीदवार किसी भी अभ्यर्थी जो कि दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की ओएमआर उत्तर-पुस्तिकाएं देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी ओएमआर को देखने व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को हर बार लॉग इन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाएं 5 फरवरी के बाद से एक माह तक ही देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का

रिटन टेस्ट में पास होने वाले सभी उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाए जाएंगे। उनके डॉक्यूमेंट चेक करके सही होने पर उन्हें मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर विभाग को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी जाएगी। चयन बोर्ड ने डीवी की फॉर्मेट जारी किया है। आयोग द्वारा जारी फॉर्मेट में ही शपथ पत्र बनवाने हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।