RSSB 4th Grade OMR sheet Link : RSMSSB Rajasthan 4th grade omr sheet out fourth grade result revise rssbasonline com RSSB 4th Grade : राजस्थान 4th ग्रेड OMR शीट जारी, ऐसे देखें किसी की भी आंसर शीट, रिजल्ट भी बदलेगा, Career Hindi News - Hindustan
More

RSSB 4th Grade : राजस्थान 4th ग्रेड OMR शीट जारी, ऐसे देखें किसी की भी आंसर शीट, रिजल्ट भी बदलेगा

RSMSSB Rajasthan 4th grade omr sheet : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित 1.41 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी rssbasonline.com पर जाकर ओएमआर शीट यानी आंसरशीट देख व डाउनलोड कर सकता है।

Thu, 5 Feb 2026 01:35 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RSSB 4th Grade : राजस्थान 4th ग्रेड OMR शीट जारी, ऐसे देखें किसी की भी आंसर शीट, रिजल्ट भी बदलेगा

RSMSSB Rajasthan 4th grade omr sheet : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित 1.41 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी rssbasonline.com पर जाकर अपनी लॉग इन डिटेल्स (मोबाइल नंबर व ओटीपी) डालकर अपनी ओएमआर शीट यानी आंसरशीट देख व डाउनलोड कर सकता है। खास बात यह है कि उम्मीदवार किसी भी अभ्यर्थी जो कि दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की ओएमआर उत्तर-पुस्तिकाएं देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी ओएमआर को देखने व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को हर बार लॉग इन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाएं 5 फरवरी के बाद से एक माह तक ही देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

पारदर्शिता बढ़ेगी

चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि क्लास भर्ती डीवी में शॉर्टलिस्ट हुए 1 लाख 41 हज़ार कैंडिडेट्स की OMR शीट्स पोर्टल पर अपलोड कर दी हैं। इन सबको अगले एक महीने तक कोई भी, कितनी बार भी देख सकता है और डाउनलोड भी कर सकता है। उम्मीद है इस कदम से भर्ती प्रक्रिया में और भी पारदर्शिता बढ़ेगी।

ओएमआर पर दिए हस्ताक्षर का कोई गलत इस्तेमाल न करे, इस वजह से कैंडिडेट्स और विक्षकों के सिग्नेचरस को मास्क कर दिया गया है। ग्रेड 4 भर्ती स्क्रुटनी फॉर्म 9 फरवरी से भरे जाएंगे। इसके लिए 15 दिन मिलेंगे।

रिजल्ट बदलेगा

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एक प्रश्न का जवाब बदलेगा। बोर्ड ने अपनी गलती सुधारते हुए दूसरी पारी के प्रश्न नंबर 108 के जवाब को फिर से बदलने का निर्णय लिया है। इससे पहले बोर्ड ने इस सवाल का जवाब बिना आपत्ति ही बदल दिया था। इस सवाल के जवाब पर एक भी आपत्ति नहीं आई थी। जवाब बदलने का अभ्यर्थियों ने विरोध किया और बोर्ड को बताया कि प्रारंभिक आंसर की में माना गया जवाब डी ही सही था। बोर्ड ने फाइनल आंसर की में इसका जवाब बी कर दिया था। जवाब बदलने से अब दूसरी पारी का परिणाम भी रिवाइज होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती स्कोर कार्ड जारी‌

क्या कई चयन से बाहर होंगे

परिणाम बदलने से बॉर्डर लाइन पर मौजूद अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। कई अभ्यर्थी बाहर होंगे तो कई अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन की सूची में शामिल होंगे।

चयन बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि एक प्रश्न का जवाब बदला गया है। इससे परिणाम में मामूली फेरबदल होगा। मुख्य रूप से इसी पारी में बॉर्डरलाइन वाले अभ्यर्थी ही प्रभावित होंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।