RSSB 4th Grade Score Card OUT : Rajasthan 4th grade Score Card fourth grade marks wait for omr RSMSSB RSSB 4th Grade Score Card Link : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती स्कोर कार्ड जारी‌, 1.41 लाख की आएगी OMR शीट, Career Hindi News - Hindustan
More

RSSB 4th Grade Score Card Link : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती स्कोर कार्ड जारी‌, 1.41 लाख की आएगी OMR शीट

RSSB 4th Grade Score Card OUT , rssb.rajasthan.gov.in : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर स्कोर कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Tue, 27 Jan 2026 07:03 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
RSSB 4th Grade Score Card Link : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती स्कोर कार्ड जारी‌, 1.41 लाख की आएगी OMR शीट

Rajasthan RSSB 4th Grade Score Card OUT , rssb.rajasthan.gov.in : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर स्कोर कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। अब जल्द ही चयन बोर्ड चतुर्थ श्रेणी भर्ती के चयनित दो गुना (1.41 लाख) टॉप कैंडिडेट्स की ओएमआर शीट्स सार्वजनिक करेगा। इससे पारदर्शिता और बढे़गी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( RSSB 4th Grade DV ) के शेड्यूल का भी इंतजार है। हजारों अभ्यर्थी इसे जल्द से जल्द कराने की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के 21 लाख अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया था। रोल नंबर वाइज व नेम वाइज दोनों तरह से परिणाम जारी किए गए थे। नेम वाइज फुल रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रैंक, उसके रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, माता पिता का नाम और कैटेगरी की डिटेल दी गई । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में गौरव कुमार गर्ग ने 200 में से 184.4274 नार्मलाइज्ड अंक (रॉ मार्क्स 179.8319 ) हासिल कर टॉप ( Rajasthan RSSB 4th Grade Topper ) किया है। रैंक 1 पाने वाले गौरव कुमार गर्ग (रोल नंबर 1849671) ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी हैं। राजस्थान चुतर्थ श्रेणी भर्ती में कुल 53750 पद हैं। 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी।

अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का

चयन बोर्ड चेयरमैन आलोक राज ने बताया है कि बोर्ड द्वारा उम्मीदवार सिलेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। रिटन टेस्ट में पास होने वाले सभी उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाए जाएंगे। उनके डॉक्यूमेंट चेक करके सही होने पर उन्हें मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर विभाग को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी जाएगी।

Rajasthan RSSB 4th Grade Score Card OUT Direct Link

राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट के बाद डीवी राउंड के लिए जरूरी डॉक्यमेंट

आधार कार्ड

पैन कार्ड

10वीं की मार्कशीट

निवास प्रमाण पत्र

ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

एक्स सर्विसमैन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान 4th ग्रेड नाम वाइज रिजल्ट जारी, गौरव गर्ग ने किया टॉप

मेरिट , रॉ अंक, नॉर्मलाइज्ड अंक, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, कैटेगरी,

1 179.8319 184.4274 1849671 गौरव कुमार गर्ग दिनेश चंद गर्ग ललिता देवी पुरुष ईडब्ल्यूएस

2 190.9605 184.4274 1112055 मनीष घासल घेवर राम इंद्रा देवी पुरुष ओबीसी

3 184.1808 184.4274 2176312 रमेश कुमार भगीरथ मल शिलोचना देवी पुरुष ओबीसी

4 181.5126 184.4274 2550253 सोहेल खान इशाक मोहम्मद तेली सजना बानो पुरुष ओबीसी

5 183.7535 184.4274 3075237 दिनेश कुमार गुर्जर छोटू लाल गुर्जर शांति देवी पुरुष एमबीसी

6 179.8319 184.4274 1919620 हंसराज गुर्जर सेडू राम गुर्जर बिमला देवी पुरुष एमबीसी

7 186.3248 184.4274 3421490 धर्मेन्द्र हनुमान राम निरमा पुरुष ओबीसी

8 179.4872 182.4052 3371983 राहुल गुधेनिया स्वर्गीय श्री पुरूषोत्तम लाल शर्मा संतोष पुरुष ईडब्ल्यूएस

9 182.6331 182.4052 2788522 दीपक सिंह भगवान सिंह उर्मिला पुरुष ओबीसी

10 179.4872 182.4052 3192180 सतेंदर सिंह जल सिंह मैना देवी पुरुष ओबीसी

11 180.3922 182.4016 2637744 बबलु सैनी प्रेमराज सैनी ग्यारसी देवी पुरुष ओबीसी

12 182.4859 182.3950 1968460 ललित कुमार सैन चन्द्र शेखर सैन शीला देवी पुरुष ओबीसी

13 182.4859 182.3950 1942952 धर्मेन्द्र चौधरी नेमा राम चौधरी बिमला देवी पुरुष ओबीसी

14 190.3955 182.3850 1286162 आशीष कुमार ओम प्रकाश राजश्री देवी पुरुष ओबीसी

15 190.3955 182.3850 1433329 नेहा अमेटा विनोद अमेटा गीता देवी महिला जनरल

16 179.8319 181.7458 2523585 दिनेश कुमार स्वामी सूरजमल स्वामी पिस्ता देवी पुरुष ओबीसी

17 179.8319 181.7458 2349199 साजिद खान अब्दुल रसीद खान शकीला पुरुष ओबीसी

18 179.8319 181.7458 2360918 शैलेन्द्र सिंह उदय सिंह संतोष कंवर पुरुष ओबीसी

19 179.8319 181.7458 2354257 रमेश जाट छगना राम हीरा देवी पुरुष ओबीसी

20 181.5126 181.7458 2902756 रौनक शर्मा सांवरमल शर्मा कौशल्या देवी पुरुष ईडब्ल्यूएस

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।