Bihar Jeevika Vacancy 2025 for 2747 posts apply now at brlps.in sarkari naukri for fresh graduates Bihar Jeevika Vacancy 2025: ग्रैजुएट के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2747 पदों पर निकली बंपर भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Jeevika Vacancy 2025: ग्रैजुएट के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2747 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Bihar Jeevika Vacancy 2025: सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से 2747 पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Thu, 7 Aug 2025 08:36 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Jeevika Vacancy 2025: ग्रैजुएट के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2747 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Bihar Jeevika Bharti 2025: सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से बंपर पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 2747 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाना होगा। आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स-

ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर- 73 पद

लाइवहुड स्पेशलिस्ट- 235 पद

एरिया को-ऑर्डिनेटर- 374 पद

अकाउंटेंट (DPCU/BPIU Level)- 167 पद

ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU Level)- 187 पद

कम्युनिटी को-ऑर्डिनेटर- 1177 पद

ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव - 534 पद

शैक्षणिक योग्यता-

उम्मीदवारों के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री/बी.टेक या बीसीए या बीएससी-आईटी/पीजी डिग्री इन एग्रीकल्चर।

हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-

न्यूनतम आयु- 18 वर्ष

अधिकतम आयु-

जनरल/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवार- 37 वर्ष

जनरल/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवार- 40 वर्ष

बीसी/ईबीसी/पुरुष उम्मीदवार- 40 वर्ष

एससी/एसटी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार- 42 वर्ष

आवेदन शुल्क-

जनरल/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 800 रुपये

एससी/एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी- 500 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:यूनियन बैंक में वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन हुए स्टार्ट

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।