RRB NTPC Exam Dates : रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित, आधार को लेकर भी अहम नियम जारी
RRB NTPC Exam Dates : रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए परीक्षा (सीबीटी-1) की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने आधार को लेकर भी गाइडलाइंस जारी की है।

RRB NTPC Exam Dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल भर्ती (विज्ञप्ति 06/2025) के लिए परीक्षा (सीबीटी-1) की तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी आएगी और परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। आपको बता दें कि रेलवे ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 5810 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन बीते वर्ष अक्टूबर नवंबर माह में लिए थे।
परीक्षा तिथि के साथ आधार को लेकर अहम दिशानिर्देश भी जारी
आरआरबी ने कहा है कि परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है। अगर किसी अभ्यर्थी ने अभी तक अपना आधार वेरिफाइड नहीं किया है, तो वे www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन कर आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर लें, ताकि वे परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश कर सकें।
रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से, जिनमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं जिन्होंने आवेदन जमा करने के दौरान अपने आधार का सत्यापन कराया है, से कहा है कि वे यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केंद्र पर आने से पहले उनका आधार UIDAI प्रणाली में अनलॉक स्थिति में रहे, ताकि परीक्षा के दिन असुविधा से बचा जा सके और पंजीकरण व परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं में सुविधा हो।
कैसे होगा इस भर्ती में चयन
चयन प्रक्रिया:- सीबीटी-1, सीबीटी -2, पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट ( CBTST)/ कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल।
- सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे ।
फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। 90 मिनट के सीबीटी में 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।
सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।
दोनों सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट किन्हें देना होगा
दोनों सीबीटी के बाद स्टेशन मास्टर व ट्राफिक असिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबैट) होगा। सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) होगा।
प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
दोनों सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
आरआरबी आधिकारिक वेबसाइटें
अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in
अजमेर – www.rrbajmer.gov.in
बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in
भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in
भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in
बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in
चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in
चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in
गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in
गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in
जम्मू-श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in
कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in
मालदा – www.rrbmalda.gov.in
मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in
मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffpur.gov.in
पटना – www.rrbpatna.gov.in
प्रयागराज – www.rrbpry.gov.in
रांची – www.rrbranchi.gov.in
सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in
सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in
तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in




साइन इन