RRB JE Exam Date 2026 Revised: Check Updated CBT-1 Schedule and Shift Timings for 2588 Posts RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, अब 25 फरवरी को होगी लास्ट एग्जाम, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, अब 25 फरवरी को होगी लास्ट एग्जाम

RRB JE Exam Date 2026 Revised: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

Tue, 10 Feb 2026 10:37 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, अब 25 फरवरी को होगी लास्ट एग्जाम

RRB JE Exam Date 2026 Revised: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (CMA) के पदों के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। नए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब यह परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

पहले के शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा की आखिरी तारीख 3 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब संशोधित कर 25 फरवरी कर दिया गया है। यह भर्ती अभियान भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में कुल 2,588 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

शिफ्ट और समय

रेलवे बोर्ड इस परीक्षा को प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित करेगा। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट (1.5 घंटा) होगी। शिफ्ट समय इस प्रकार है:

शिफ्ट 1: परीक्षा 9:00 AM से 10:30 AM तक

शिफ्ट 2: परीक्षा 12:45 PM से 2:15 PM तक

शिफ्ट 3: परीक्षा 4:30 PM से 6:00 PM तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करें, क्योंकि गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन अपडेट

सिटी इंटिमेशन स्लिप: परीक्षा केंद्र के शहर और तारीख की जानकारी देने वाली 'सिटी स्लिप' 10 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड: आधिकारिक ई-कॉल लेटर उम्मीदवार की परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले उपलब्ध होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे ग्रुप-डी आंसर-की 2026 का इंतजार, जानें ऑब्जेक्शन दर्ज करने का तरीका
ये भी पढ़ें:RRB NTPC टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड आउट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड

CBT-1 परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया

प्रथम चरण (CBT-1) केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। हालांकि, दूसरे चरण (CBT-2) के लिए क्वालीफाई करने हेतु इसमें अच्छा प्रदर्शन करना अनिवार्य है।

विषय: गणित (30 प्रश्न), जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग (25), सामान्य जागरूकता (15) और सामान्य विज्ञान (30)।

कुल प्रश्न: 100 प्रश्न, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा, इसलिए उम्मीदवारों को अपना ओरिजनल आधार कार्ड साथ लाना होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।