RRB NTPC Admit Card date : railway ntpc graduate level recruitment exam exam admit card direct link RRB NTPC Admit Card : जारी होने वाला है रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एडमिड कार्ड, आधार का यह नियम जान लें, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB NTPC Admit Card : जारी होने वाला है रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एडमिड कार्ड, आधार का यह नियम जान लें

RRB NTPC Admit Card : रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षार्थी अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Wed, 11 March 2026 02:17 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RRB NTPC Admit Card : जारी होने वाला है रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एडमिड कार्ड, आधार का यह नियम जान लें

RRB NTPC Admit Card : रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षार्थी अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले एग्जाम सिटी जारी की जा चुकी है। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल भर्ती (विज्ञप्ति 06/2025) के लिए परीक्षा (सीबीटी-1) 16 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड चार चार दिन पहले जारी होने हैं। इस लिहाज से जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 16 मार्च को है, उनके एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी होने के पूरे आसार हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए स्टेशन मास्टर और गुड्स गार्ड जैसे कुल 5810 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के आवेदन बीते वर्ष अक्टूबर नवंबर माह में लिए थे।

आधार को लेकर अहम दिशानिर्देश

आरआरबी ने कहा है कि परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है। अगर किसी अभ्यर्थी ने अभी तक अपना आधार वेरिफाइड नहीं किया है, तो वे www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन कर आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर लें, ताकि वे परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश कर सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी

रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से, जिनमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं जिन्होंने आवेदन जमा करने के दौरान अपने आधार का सत्यापन कराया है, से कहा है कि वे यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केंद्र पर आने से पहले उनका आधार UIDAI प्रणाली में अनलॉक स्थिति में रहे, ताकि परीक्षा के दिन असुविधा से बचा जा सके और पंजीकरण व परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं में सुविधा हो।

कैसे होगा इस भर्ती में चयन

चयन प्रक्रिया:- सीबीटी-1, सीबीटी -2, पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट ( CBTST)/ कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल।

- सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे ।

फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। 90 मिनट के सीबीटी में 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RRB JE आंसर की जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड; आपत्ति दर्ज करने का पूरा प्रक्रिया

सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।

सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RRB : रेलवे में 19000 से ज्यादा SC, ST, OBC पदों के लिए नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी

दोनों सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट किन्हें देना होगा

दोनों सीबीटी के बाद स्टेशन मास्टर व ट्राफिक असिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबैट) होगा। सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) होगा।

प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

दोनों सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।