RRB Group D Answer Key 2026 to be out soon, Steps to Download Response Sheet and Calculate Marks RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे ग्रुप-डी आंसर-की 2026 का इंतजार, जानें ऑब्जेक्शन दर्ज करने का तरीका, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे ग्रुप-डी आंसर-की 2026 का इंतजार, जानें ऑब्जेक्शन दर्ज करने का तरीका

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप-डी परीक्षा की आंसर-की जल्द ही क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 32,438 लेवल-1 पदों को भरा जाना है।

Tue, 10 Feb 2026 10:06 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे ग्रुप-डी आंसर-की 2026 का इंतजार, जानें ऑब्जेक्शन दर्ज करने का तरीका

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी (CEN 08/2024) के पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। देश के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। अब जबकि परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, लाखों उम्मीदवारों की निगाहें आधिकारिक आंसर-की और रिस्पांस शीट पर टिकी हैं। आंसर-की जल्द ही क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर पाएंगे और अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तरों से कर सकेंगे।

स्कोर की गणना कैसे करें?

अभ्यर्थी आंसर-की की मदद से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए रेलवे का आधिकारिक मार्किंग फॉर्मूला इस प्रकार है:

सही उत्तर: प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक दिया जाएगा।

गलत उत्तर: प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंक काट लिया जाएगा (नेगेटिव मार्किंग)।

अनुमानित स्कोर: (कुल सही उत्तर × 1) – (कुल गलत उत्तर × 1/3)।

गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद, यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि बोर्ड द्वारा दिया गया कोई उत्तर गलत है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

लिंक: आधिकारिक वेबसाइट पर 'Objection Tracker' लिंक एक्टिव किया जाएगा।

शुल्क: प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये (प्लस बैंक चार्ज) का शुल्क देना होगा।

रिफंड: यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क संबंधित बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।

प्रमाण: आपत्ति के साथ वैलिड सहायक डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य होगा।

चयन का अगला चरण: PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 32,438 लेवल-1 पदों को भरा जाना है। आंसर-की के बाद फाइनल रिजल्ट मार्च या अप्रैल 2026 तक जारी होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षा (CBT) में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जहां पुरुषों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर दौड़ना होगा और महिलाओं को 20 किलो वजन उठाकर समान दूरी तय करनी होगी।

रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों (rrbcdg.gov.in आदि) पर दी गई जानकारी पर ही विश्वास करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।