RRB Group D Recruitment 2026: Last Date to Apply for 22,195 Vacancies Tomorrow, 10th pass naukri RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी 22,195 पदों के लिए कल है आवेदन की आखिरी तारीख, 10वीं पास करें फौरन अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी 22,195 पदों के लिए कल है आवेदन की आखिरी तारीख, 10वीं पास करें फौरन अप्लाई

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी (आरआरसी लेवल-1) के 22,195 पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि कल, यानी 2 मार्च 2026 है।

Sun, 1 March 2026 12:23 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी 22,195 पदों के लिए कल है आवेदन की आखिरी तारीख, 10वीं पास करें फौरन अप्लाई

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी (आरआरसी लेवल-1) के 22,195 पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि कल, यानी 2 मार्च 2026 है।

जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अभी तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए रेलवे की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों या rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए आज ही प्रक्रिया पूरी करना समझदारी होगी।

भर्ती की डिटेल्स और पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों को भरा जाएगा। कुल 22,195 रिक्तियां उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर हैं जो केंद्र सरकार के तहत स्थायी नौकरी और बेहतर भविष्य की तलाश में हैं।

जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों को इन तारीखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026

आवेदन में सुधार (करेक्शन विंडो): आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद सुधार के लिए एक छोटा समय दिया जाएगा (आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार)।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी मांगा गया है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

RRB ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है:

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह एक ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें सोशल साइंस, गणित, रीजनिंग और जनरल अवेरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दौड़ और वजन उठाना शामिल होता है।

डॉक्यूमेंट वेरिपिकेशन और मेडिकल: अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए वन विभाग और जेल विभाग में 1679 पदों पर भर्ती
ये भी पढ़ें:यूपी में फार्मासिस्ट की बंपर भर्ती! 560 पदों के लिए 9 मार्च से करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 116 पदों पर आवेदन शुरू, बिना परीक्षा के होगा चयन

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये (परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार रिफंड का प्रावधान)।

SC/ST/महिला/दिव्यांग/अल्पसंख्यक: 250 रुपये।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। वहां 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन के बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।