RRB ALP Result 2026 OUT: Railway ALP 2025 CBT 1 Result Download Zone Wise Merit List Cutoff PDF Score Card Link RRB ALP Result OUT, Cut Off : रेलवे एएलपी CBT 1 रिजल्ट जारी, SC ST और OBC से काफी नीचे गई EWS कटऑफ, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB ALP Result OUT, Cut Off : रेलवे एएलपी CBT 1 रिजल्ट जारी, SC ST और OBC से काफी नीचे गई EWS कटऑफ

RRB ALP CBT 1 Result 2025 Cut off : रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज रीजन की कटऑफ में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से भी नीचे रही हैं। ओबीसी वर्ग से यह करीब 11 अंक नीचे है।

Fri, 12 June 2026 03:16 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB ALP Result OUT, Cut Off : रेलवे एएलपी CBT 1 रिजल्ट जारी, SC ST और OBC से काफी नीचे गई EWS कटऑफ

RRB ALP CBT 1 Result 2026: रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने आरआरबी रीजन की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आरआरबी पोर्टल पर अपना पंजीकरण क्रमांक और जन्म तिथि डालकर अपना व्यक्तिगत परिणाम और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। यह सुविधा केवल 27 जून 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी हुई है। एएलपी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रेलवे बोर्ड इस भर्ती परीक्षा से कुल 9,970 रिक्तियों को भरेगा। CBT-1 एक स्क्रीनिंग टेस्ट था जिसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेगे। सीबीटी -1 में पास अभ्यर्थियों को सीबीटी-2 के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT - साइको टेस्ट) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), चिकित्सा परीक्षण के राउंड होंगे। सीबीटी 1 में कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। कुल समय 60 मिनट था। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा गया।

प्रयागराज रीजन की कटऑफ ने चौंकाया

प्रयागराज रीजन की कटऑफ में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से भी नीचे रही हैं। ओबीसी वर्ग से यह करीब 11 अंक नीचे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या रही रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की कटऑफ, रिजल्ट हुआ जारी

कब होगा सीबीटी- 2

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण की परीक्षा (CBT-2) 12 जुलाई 2026 के बाद कभी भी आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी (सिटी इंटिमेशन) डाउनलोड करने के लिए परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यहां देखें रिजल्ट Direct Link

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे में 6565 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI से लेकर इंजीनियरिंग वालों को मौका

RRB ALP CBT 1 Cut Off 2025 : प्रयागराज रीजन की कटऑफ क्या रही

नॉर्मलाइज्ड कटऑफ मार्क्स : विभिन्न वर्गों के लिए कटऑफ अंक इस प्रकार रहे हैं-

अनारक्षित : 80.09203

ओबीसी : 75.55556

अनुसूचित जाति : 69.24046

अनुसूचित जनजाति : 69.00974

ईडब्ल्यूएस : 64.44444

एक्स-सर्विसमैन : 32.44444

चंडीगढ़ आरआरबी की कटऑफ

अनारक्षित: 79.55556

SC : 71.28331

ST: 54.64369

OBC : 73.92404

EWS : 54.22223

EXSM (भूतपूर्व सैनिक): 34.65411

सिलीगुड़ी आरआरबी की कटऑफ

अनारक्षित : 73.07732

अनुसूचित जाति : 61.20014

अनुसूचित जनजाति : 50.43934

अन्य पिछड़ा वर्ग : 61.67093

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 40.40972

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।