RE-NEET 2026 : neet ug 2026 admit card download nta resolving server issues RE-NEET 2026 : '4 लाख ने की एटमिट कार्ड डाउनलोड…', सर्वर क्रैश पर NTA ने छात्रों से क्या कहा, Career Hindi News - Hindustan
More

RE-NEET 2026 : '4 लाख ने की एटमिट कार्ड डाउनलोड…', सर्वर क्रैश पर NTA ने छात्रों से क्या कहा

NTA ने 21 जून की NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। सर्वर डाउन से परेशान छात्रों को एजेंसी ने तकनीकी खामी जल्द दूर करने का पक्का भरोसा दिया है।

Mon, 15 June 2026 02:51 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
RE-NEET 2026 : '4 लाख ने की एटमिट कार्ड डाउनलोड…', सर्वर क्रैश पर NTA ने छात्रों से क्या कहा

RE-NEET 2026 : मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए परीक्षा के आखिरी दिन किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं होते। एक तरफ 21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा की धड़कनें तेज कर देने वाली टेंशन, तो दूसरी तरफ अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जद्दोजहद। हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने एक बेहद अहम अपडेट साझा किया है, जिसने कुछ छात्रों को राहत की सांस दी है तो कइयों की मुश्किलें भी बयां की हैं। अगर आप भी लगातार वेबसाइट रिफ्रेश कर रहे हैं और स्क्रीन पर 'एरर' देखकर आपका भी माथा ठनक रहा है, तो गहरी सांस लीजिए क्योंकि आप इस परेशानी में अकेले बिल्कुल नहीं हैं।

एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि अब तक करीब 4 लाख परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर चुके हैं। ये आंकड़ा खुद बताता है कि वेबसाइट पर किस कदर भारी ट्रैफिक उमड़ पड़ा है। जाहिर सी बात है, जब देश भर के लाखों युवा एक ही समय पर अपना हॉल टिकट निकालने के लिए एक ही सर्वर पर टूट पड़ेंगे, तो ऐसी तकनीकी खामी आना कोई हैरानी की बात नहीं है।

एनटीए ने मानी सर्वर डाउन वाली बात

एजेंसी ने उन छात्रों की परेशानी को बखूबी समझा है जो इस वक्त 'सर्वर डाउन' या तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। अपनी पोस्ट में एनटीए ने बड़ी ही साफगोई से ये बात मानी है कि उन्हें इस समस्या का पूरा इल्म है। उन्होंने लिखा, "हमें इस बात की जानकारी है कि आप में से कुछ लोगों को अपने एडमिट कार्ड तक पहुंचने में तकनीकी खराबी या सर्वर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:33 पन्ने, 15 मिनट एक्सट्रा; RE-NEET 2026 पेपर लीक पर सवाल, क्या बोला NTA

एनटीए ने क्या दिया आश्वासन

अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी बड़ी परीक्षा के एडमिट कार्ड आते हैं, तो घबराहट में छात्र रात-रात भर जागकर साइट चेक करते रहते हैं। ये वो वक्त होता है जब एक-एक मिनट भारी लगता है और मन में अजीब सी बेचैनी होती है। लेकिन एनटीए ने साफ और सीधे शब्दों में भरोसा दिलाया है कि उनकी टेक्निकल टीम दिन-रात एक करके इन सभी खामियों को दूर करने में जुटी हुई है। उन्होंने बड़े ही अपनेपन के साथ लिखा है, "हम आपके लिए यहां मौजूद हैं और ये सुनिश्चित करेंगे कि बहुत ही जल्द सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड मिल जाएं। इस असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET री-एग्जाम के एडमिट कार्ड, 195 मिनट का वक्त और 4 रफ पेज... NTA के नए नियम

छात्रों को क्या करना चाहिए

अब बड़ा सवाल ये है कि जिन बच्चों के हाथ अभी तक उनका एडमिट कार्ड नहीं लगा है, उन्हें क्या करना चाहिए? सबसे पहली और जरूरी बात कि पैनिक बिल्कुल न करें। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए आपने सालों तक अपना खून-पसीना एक किया है। इस आखिरी वक्त में सर्वर की इस आंख-मिचौली से अपनी पढ़ाई का नुकसान न होने दें। ये महज एक तकनीकी रुकावट है, जो कुछ ही घंटों में अपने आप ठीक हो जाएगी। बेहतर होगा कि आप अपना कीमती वक्त रिवीजन में लगाएं और वेबसाइट को ऐसे समय पर चेक करें जब ट्रैफिक थोड़ा कम होता है, जैसे कि देर रात के वक्त या फिर तड़के सुबह।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड में आ रहा है परेशानी? ऐसे करें डाउनलोड
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।