Rajasthan Board copy checking begins 10th and 12th results likely in May राजस्थान बोर्ड कॉपी जांच शुरू, 10वीं-12वीं रिजल्ट मई में आने की संभावना, Career Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान बोर्ड कॉपी जांच शुरू, 10वीं-12वीं रिजल्ट मई में आने की संभावना

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू कर दी है। रिजल्ट सामान्यतः मई में जारी होता है।

Sun, 1 March 2026 03:35 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
राजस्थान बोर्ड कॉपी जांच शुरू, 10वीं-12वीं रिजल्ट मई में आने की संभावना

राजस्थान में बोर्ड परीक्षा दे रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। फिलहाल परीक्षाओं का दौर जारी है इसी बीच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आज 1 मार्च 2026 से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यानी अब परीक्षा के साथ साथ रिजल्ट की तैयारी भी तेज हो गई है। बोर्ड की यह प्रक्रिया हर साल परीक्षा खत्म होने से पहले ही शुरू कर दी जाती है ताकि समय पर परिणाम घोषित किए जा सकें और छात्रों को लंबे इंतजार का सामना न करना पड़े।

कब हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा समाप्त होने के साथ ही कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों पर भेज दिया गया है, जहां शिक्षक निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार जांच कार्य कर रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया निगरानी में कराई जाती है ताकि परिणाम निष्पक्ष और सटीक रहें।

आमतौर पर मई में आता है रिजल्ट

पिछले वर्षों के रुझान को देखें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम सामान्यतः मई महीने में घोषित करता है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि मूल्यांकन पूरा होने के बाद मई में ही नतीजे जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र घर बैठे ही अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। मुख्य पेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।वहां रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर अंकतालिका दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है। वेबसाइट धीमी पड़े तो एसएमएस से भी मिलेगा रिजल्ट

रिजल्ट वाले दिन अक्सर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने से दिक्कत आती है। इसे देखते हुए बोर्ड एसएमएस सुविधा भी उपलब्ध कराता है। छात्र अपने मोबाइल से निर्धारित प्रारूप में संदेश भेजकर भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। 10वीं, 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के लिए अलग अलग कोड निर्धारित होते हैं, जिन्हें रोल नंबर के साथ भेजना होता है। कुछ ही समय में परिणाम मोबाइल पर प्राप्त हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पढ़ने गए भारतीय छात्रों पर मुश्किलें, तनाव के बीच कैसे होगी पढ़ाई
ये भी पढ़ें:रिजल्ट से पहले मिला मौका, बिहार बोर्ड इंटर की आंसर-की आई; कब तक सुधार का चांस
ये भी पढ़ें:CBSE 10 हिंदी में आखिरी घंटों में अपनाएं ये जादुई टिप्स, स्कोर करें 100% मार्क्स

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। सिर्फ कुल प्रतिशत ही नहीं, बल्कि हर विषय में अलग अलग न्यूनतम अंक जरूरी होते हैं।यदि कोई छात्र एक या दो विषय में पास नहीं हो पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है। लेकिन यदि दो से अधिक विषयों में असफलता मिलती है, तो पूरा शैक्षणिक सत्र दोबारा करना पड़ सकता है।

पिछले वर्षों में बेहतर रहा परिणाम

पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान बोर्ड के परिणामों में लगातार सुधार देखने को मिला है। 2023 में कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 90 प्रतिशत से अधिक रहा। 2024 में विज्ञान वर्ग का परिणाम 95 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया। वाणिज्य वर्ग में भी सफलता दर 98 प्रतिशत के करीब दर्ज की गई, जबकि कला वर्ग के छात्रों का प्रदर्शन भी 96 प्रतिशत से अधिक रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और सफलता प्रतिशत हर साल बढ़ रहा है।

लाखों छात्र देते हैं हर साल परीक्षा

हालांकि इस वर्ष परीक्षार्थियों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा कराई जा रही है। मूल्यांकन कार्य भी चरणबद्ध तरीके से चल रहा है ताकि समय सीमा के भीतर परिणाम घोषित किए जा सकें।

कहां स्थित है बोर्ड का मुख्यालय

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय अजमेर में स्थित है, जहां से पूरी परीक्षा व्यवस्था, मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम जारी करने का संचालन किया जाता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा