PU: Applications for Admission to Patna University Begin May 10 and 4200 UG and 1250 PG Seats Available PU : पटना विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन 10 मई से, 4200 यूजी और 1250 पीजी सीटें, Career Hindi News - Hindustan
More

PU : पटना विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन 10 मई से, 4200 यूजी और 1250 पीजी सीटें

पटना यूनिवर्सिटी और पाटलिपुत्र विवि में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू हो जाएगी। पटना विवि में स्नातक दाखिले को लेकर नौ मई से समर्थ पोर्टल खुल जाएगा। इच्छुक छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका 10 से 30 मई तक मिलेगा।

Sat, 9 May 2026 11:47 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
PU : पटना विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन 10 मई से, 4200 यूजी और 1250 पीजी सीटें

पटना यूनिवर्सिटी और पाटलिपुत्र विवि में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू हो जाएगी। पटना विवि में स्नातक दाखिले को लेकर नौ मई से समर्थ पोर्टल खुल जाएगा। इच्छुक छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका 10 से 30 मई तक मिलेगा। पाटलिपुत्र विवि में स्नातक दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मई से शुरू होगा। विवि ने अभी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जारी नहीं की है। इस बार राज्य भर के विवि को स्नातक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करना अनिवार्य है। पटना विवि और पाटलिपुत्र विवि भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करेगी।

पटना विवि ने प्रत्येक कॉलेज की जानकारी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी है। इसमें प्रत्येक कॉलेज के विषय वार सीटों को डाला गया है। जिससे दाखिला लेने वाले छात्रों को विषय चयन करने में सुविधा होगी। इसमें हर कॉलेज के विषय और उसमें सीटों की जानकारी आरक्षण के मुताबिक रहेगा। डीन छात्र कल्याण प्रो. कमलेश्वर पंडित ने बताया कि समर्थ पोर्टल का लिंक विवि के वेबसाइट पर नौ मई को डाल दिया जाएगा। दस मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DU में 2 वर्षीय पीजी कोर्स में पहले मिलेगा दाखिला, क्या होगी योग्यता
ये भी पढ़ें:IIT में बिना JEE Main और Advanced के एडमिशन शुरू, 4 साल के कोर्स में लें दाखिला
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन फर्स्ट लिस्ट जारी, कैसे मिलेगा दाखिला, डॉक्यूमेंट लिस्ट

पाटलिपुत्र विवि में सवा लाख छात्र ले सकेंगे नामांकन

पीयू में स्नातक दाखिले के लिए 42 सौ सीटें हैं। पीपीयू में स्नातक दाखिला के लिए कुल सवा लाख सीटें जारी की गयी है। पीपीयू के कुलसचिव अबू बकर रिजवी ने बताया कि हर साल एक लाख दस हजार सीटों के लिए स्नातक में दाखिला होती थी। लेकिन इस बार 16 नए कॉलेजों में भी दाखिला लिया जाएगा। इससे सीटों की संख्या बढ़ कर सवा लाख हो गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।