PU admission : Patna University Releases Academic Calendar Undergraduate Forms to be Accepted from 9 May PU : पटना यूनिवर्सिटी का एकेडमिक कैलेंडर जारी, स्नातक के लिए 9 मई से भरे जाएंगे फॉर्म, Career Hindi News - Hindustan
More

PU : पटना यूनिवर्सिटी का एकेडमिक कैलेंडर जारी, स्नातक के लिए 9 मई से भरे जाएंगे फॉर्म

पटना यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2026-27 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। स्नातक और पीजी में आवेदन, दाखिला और कक्षा शुरू करने की तिथि जारी कर दी गई है। इस बार भी स्नातक में दाखिला अंकों के आधार पर ही लिया जाएगा।

Thu, 9 April 2026 09:57 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
PU : पटना यूनिवर्सिटी का एकेडमिक कैलेंडर जारी, स्नातक के लिए 9 मई से भरे जाएंगे फॉर्म

पटना यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2026-27 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। स्नातक और पीजी में आवेदन, दाखिला और कक्षा शुरू करने की तिथि जारी कर दी गई है। इस बार भी स्नातक में दाखिला अंकों के आधार पर ही लिया जाएगा। इंटर उत्तीर्ण छात्र स्नातक में दाखिला के लिए नौ से 30 मई से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजी नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से 30 जून तक होगा। स्नातक में नामांकन प्रक्रिया सात जुलाई और पीजी में दाखिले की प्रक्रिया 15 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी। इस बार स्नातक का नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाना था, लेकिन किसी कारण वश से इस बार नहीं लिया जा रहा है। स्नातक में सेल्फ फाइनेंस विषयों में दाखिला के लिए ही प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अच्छे NIT संस्थानों से BTech के लिए JEE Main में कितने पर्सेंटाइल चाहिए

इसमें एलएलबी, बीबीए एलएलबी, लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस, बीसीए की प्रवेश परीक्षा 13 जून को ली जाएगी। बीएफए (कला एवं शिल्प महाविद्यालय में दाखिला) की प्रवेश परीक्षा 12 जून को ली जाएगी। बीएमसी, बायोटेक्नोलॉजी, फंक्शनल इंग्लिश, एन्वॉयरमेंटल साइंस से स्नातक करने वाले के लिए प्रवेश परीक्षा 14 से 16 जून तक ली जाएगी। पीजी के कई वोकेशनल कोर्सों में 25 जुलाई तक दाखिला : पीयू प्रशासन के मुताबिक पीजी के कई वोकेशनल कोर्सों में दाखिला 25 जुलाई तक होगा। इसमें पीएमआईआर, एलएलएम, एमएड, बायो केमेस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, ईएसएम, एमएसडब्ल्यू, एमसीए, एमजेएमसी, एम लिस, म्यूजिक और आईएसएम आदि विषयों शामिल है। इन विषयों का इंट्रोडक्शन मीट 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इन विषयों की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए अब देनी होगी परीक्षा, 15 अप्रैल से करें आवेदन

पीयू के एकेडेमिक कैलेंडर के अनुसार एलएलएम, एमएड, मास्टर ऑफ रूरल स्टडीज, इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट और पीएमआईआर में दाखिला प्रवेश परीक्षा से ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा दस से 12 जुलाई को ली जाएगी। बायो केमेस्ट्री (पीजी), बायोटेक्नोलॉजी (पीजी), एन्वॉयरमेंटल साइंस एंड मैनेजमेंट (पीजी), सोशल वर्क (पीजी), कंप्यूटर एप्लिकेशन (पीजी), एमजेएमसी, एमलिस और म्यूजिक की प्रवेश परीक्षा आठ जुलाई को ली जाएगी। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन कलीनिकल साइकोलॉजी और हा्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट विभाग में दाखिला इंटरव्यू के आधार पर ली जाएगी।

पीजी नामांकन तिथि

● 10 जून से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

● 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

● 15 जुलाई पीजी में नामांकन की अंतिम तिथि

● 16 जुलाई इंट्रोडक्शन मीट का आयोजन

● 17 जुलाई पीजी की कक्षाएं शुरू

● 10 जुलाई से 20 जुलाई तक पीजी के सेमेस्टर एक और तीन के री-एडमिशन के आवेदन

● 25 जुलाई पीजी के सेमेस्टर एक और तीन के री-एडमिशन की अंतिम तिथि

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AKTU इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब नया कोर्स, JEE व CUET से होता है यहां दाखिला

स्नातक दाखिला तिथि

● 09 मई से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

● 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

● 07 जुलाई तक स्नातक में नामांकन की अंतिम तिथि

● 10 जुलाई इंट्रोडक्शन मीट का आयोजन

● 11 जुलाई स्नातक की कक्षाएं प्रारंभ

● 10 जून 22 जून तक स्नातक सेमेस्टर एक, तीन और पांच का री-एडमिशन को आवेदन

● 30 जून तक स्नातक सेमेस्टर एक, तीन और पांच के री-एडमिशन की अंतिम तिथि

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।