PSSSB Excise Inspector Recruitment 2026: Online Registration Opens at sssb.punjab.gov.in for 197 posts PSSSB Recruitment 2026: एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, Career Hindi News - Hindustan
More

PSSSB Recruitment 2026: एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

PSSSB Excise Inspector Recruitment 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने 'एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर' के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के आबकारी विभाग में 197 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Sun, 15 Feb 2026 11:04 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
PSSSB Recruitment 2026: एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

PSSSB Excise Inspector Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने 'एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर' के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के आबकारी विभाग में 197 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 'Current News' या 'Advertisements' सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 06 मार्च, 2026 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

आबकारी निरीक्षक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार, उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) के स्तर पर पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए। यह शर्त पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य मानी जाती है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साक्षरता का प्रमाण पत्र (जैसे ISO प्रमाणित संस्थान से कम से कम 120 घंटे का कोर्स) होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों (SC/BC) और पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी रखा गया है।

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से ‘वस्तुनिष्ठ प्रकार’ की लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। इस लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा और पंजाब के इतिहास व संस्कृति से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बाद में के लिए बुलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OSSSC CRE भर्ती 2026: 1518 पदों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
ये भी पढ़ें:फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास युवा अभी करें आवेदन
ये भी पढ़ें:SBI CBO के 2050 पदों के लिए आवेदन की डेट तारीख बढ़ी, अब 25 फरवरी तक मौका

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी (General): 1000 रुपये

SC/BC/EWS: 250 रुपये

पूर्व सैनिक और आश्रित: 200 रुपये

दिव्यांग (Handicapped): 500 रुपये

कैसे करें आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

  1. सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Applications' टैब पर क्लिक करें।

3. 'Excise Inspector Recruitment 2026' के लिंक को चुनें।

4. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।

5. आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

6. आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।

7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।

8. अंत में, फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।