SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों के लिए आवेदन की डेट तारीख बढ़ी, अब 25 फरवरी तक मौका
SBI CBO Recruitment 2026: SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के कुल 2050 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI CBO Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास अनुभव है, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के कुल 2050 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती से जुड़ी सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि बैंक ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों (सर्किलों) में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो पहले से किसी कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक (RRB) में काम कर रहे हैं।
योग्यता और अनुभव
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA या कॉस्ट अकाउंटिंग जैसी प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
अनिवार्य कार्य अनुभव: आवेदक के पास किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में अधिकारी कैडर में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव (31 दिसंबर 2025 तक) होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष (31.12.2025 तक) के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
स्थानीय भाषा: जिस सर्किल के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा की अच्छी समझ और दक्षता अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी।
ऑनलाइन टेस्ट (170 अंक): इसमें 120 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट (2 घंटे) और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (30 मिनट) शामिल होगा। ऑब्जेक्टिव टेस्ट में बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के प्रश्न होंगे।
स्क्रीनिंग: इसमें उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट और अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
इंटरव्यू: स्क्रीनिंग में सफल उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
स्थानीय भाषा टेस्ट: यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे यह टेस्ट पास करना होगा।
वेतन और सुविधाएं
सफल उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती मूल वेतन 48,480 रुपये प्रतिमाह होगा (जिसमें 2 अग्रिम वेतन वृद्धियां शामिल हैं)। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), पेट्रोल भत्ता और चिकित्सा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS वर्ग: 750 रुपये।
SC/ST/PwBD वर्ग: कोई शुल्क नहीं
बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की बढ़ी हुई तारीख 25 फरवरी 2026 के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा कर लें।




साइन इन