NEET UG New date: NEET kab hoga candidates have to apply again new admit card exam city dates NEET UG : अब कब होगी नीट परीक्षा, फीस होगी वापस, क्या फिर से करना होगा आवेदन, जानें अब आगे क्या, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG : अब कब होगी नीट परीक्षा, फीस होगी वापस, क्या फिर से करना होगा आवेदन, जानें अब आगे क्या

एनटीए ने कहा कि नीट 2026 के लिए फिर से आवेदन की जरूरत नहीं होगी। पहले वाला ही रजिस्ट्रेशन डेटा लागू रहेगा। पहले वाला पंजीकरण का डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्र ये सभी विवरण फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे।

Tue, 12 May 2026 01:26 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
NEET UG : अब कब होगी नीट परीक्षा, फीस होगी वापस, क्या फिर से करना होगा आवेदन, जानें अब आगे क्या

NEET UG New date: पेपर लीक के शक के चलते 3 मई को देश भर में आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द कर दी है। इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। एनटीए ने केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला लिया। पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। एनटीए ने नीट यूजी परीक्षार्थियों की फीस वापस करने का भी ऐलान किया है।

नए सिरे से नीट यूजी परीक्षा के आयोजन के चलते बहुत से विद्यार्थी कंफ्यूज हैं कि क्या उन्हें फिर से आवेदन करना होगा। उनका परीक्षा शहर व केंद्र पहले वाला होगा या अलग होगा। क्या उन्हें फिर से एग्जाम सिटी चुननी होगी। एडमिट कार्ड पहले वाला चलेगा या नया जारी होगा। इन सब सवालों के जवाब एनटीए ने दिए हैं। एनटीए ने कहा कि नीट 2026 के लिए फिर से आवेदन की जरूरत नहीं होगी। पहले वाला ही रजिस्ट्रेशन डेटा लागू रहेगा। पहले वाला पंजीकरण का डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्र ये सभी विवरण फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।

फीस होगी वापस, अपने पैसों से परीक्षा कराएगा एनटीए

एनटीए ने कहा कि जो फीस पहले ही जमा की जा चुकी है, वह छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा NTA के अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके दोबारा आयोजित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट यूजी परीक्षा रद्द, पेपर लीक के शक के चलते NTA का फैसला, CBI करेगी जांच

नई तिथि व एडमिट कार्ड की डिटेल्स एनटीए वेबसाइट पर आएगी

एनटीए ने अभी नीट यूजी की नई डेट का ऐलान नहीं किया है। एडमिट कार्ड नए जारी किए जाएंगे। दोबारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल जैसी अहम बातें एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

चार दिन बाद एनटीए को मिले थे लीक के इनपुट

'एनटीए को पेपर लीक से जुड़ी जो शिकायतें व इनपुट मिले थे, उसे परीक्षा एजेंसी ने 8 मई 2026 को स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया था। यह कदम परीक्षा के निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय संचालन के प्रति NTA की स्थायी प्रतिबद्धता के अनुरूप था, जिनका दायित्व उसे सौंपा गया है। जो सबूत मिले, उन्हें देखते हुए परीक्षा पक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट का पेपर लीक होने का शक,120 प्रश्न मैच, क्या 600 नंबर के सवाल पहले ही हुए आउट

एनटीए ने कहा, 'केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से NTA द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट के आधार पर और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों को देखते हुए तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब यह परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। नई तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी।' NTA को प्राप्त इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों को एक साथ देखने पर कंफर्म हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी।'

सीबीआई करेगी जांच

एनटीए ने कहा, केंद्र सरकार ने आगे यह भी निर्णय लिया है कि इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाए, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। एनटीए सीबीआई को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026 में गड़बड़ी के आरोपों पर आया NTA का जवाब

छात्रों के हित में फैसला

एनटीए ने कहा, 'यह निर्णय छात्रों के हित में और उस विश्वास को बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिस पर हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली टिकी हुई है। एजेंसी इस बात से भली-भांति अवगत है कि परीक्षा को फिर से आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और काफी असुविधा होगी। NTA इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यदि ऐसा न किया जाता, तो उस विश्वास को कहीं अधिक और लंबे समय तक रहने वाला नुकसान पहुंचता।'

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।