How to Select best Medical College for MBBS Admission during NEET UG Counselling 2025 How to Select Medical College: नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान कैसे चुने बेस्ट मेडिकल कॉलेज इन बातों का रखें ध्यान, Career Hindi News - Hindustan
More

How to Select Medical College: नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान कैसे चुने बेस्ट मेडिकल कॉलेज इन बातों का रखें ध्यान

Tips to Choose Best Medical College: NEET यूजी रिजल्ट जारी हो गया है। किस मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना है, कौन-सा मेडिकल कॉलेज बेस्ट है यह चुनने के लिए इन पैरामीटर को जरूर ध्यान में रखें।

Sun, 15 June 2025 01:52 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
How to Select Medical College: नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान कैसे चुने बेस्ट मेडिकल कॉलेज इन बातों का रखें ध्यान

How to choose Medical College: नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी हो गया है। NEET यूजी 2025 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी। छात्रों को काउंसलिंग में अपनी कॉलेज प्रिफरेंस को भरना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके लिए बेस्ट मेडिकल कॉलेज कौन-सा है। क्या उस कॉलेज से एमबीबीएस के बाद आपकी अच्छी जगह प्लेसमेंट होगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही आपको अपने लिए बेस्ट मेडिकल कॉलेज चुनना चाहिए। आइए आपको टिप्स देते हैं कि अपने लिए बेस्ट मेडिकल कॉलेज को कैसे सिलेक्ट करें।

1. रिसर्च –

सबसे पहले आपको भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के बारे में रिसर्च करनी होगी। इसके लिए आप इन्टरनेट पर बेस्ट, टॉप मेडिकल कॉलेज कीवर्ड से सर्च शुरू कर सकते हैं। आप को मेडिकल कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस, एलिजीबिलिटी, फीस स्ट्रक्चर, करिकुलम, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और विभिन्न कॉलेजों की सुविधाओं के बारे में जानना चाहिए।

2. MCI की मान्यता-

किसी भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले यह जरूर चेक करें कि क्या उस कॉलेज को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MIC) की मान्यता प्राप्त है या नहीं। MCI की मान्यता से यह पता चलता है कि कॉलेज को मेडिकल एजुकेशन देने की इजाजत है या नहीं और कॉलेज कुछ जरूरी मापदंडों पर खरा उतरता है या नहीं।

3. NIRF रैंकिंग-

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) सभी मेडिकल कॉलेजों को कई पैरामीटर के आधार पर रैंकिंग प्रदान करती है। एडमिशन लेने से पहले मेडिकल कॉलेज की NIRF रैंकिंग जरूर चेक करें। इस वर्ष NIRF 2024 रैंकिंग के आधार पर भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज की लिस्ट यह है-

रैंक 1: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली

रैंक 2: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़

रैंक 3: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

रैंक 4: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बेंगलुरु

रैंक 5: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी

रैंक 6: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

रैंक 7: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

रैंक 8: अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

रैंक 9: कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल

रैंक 10: मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई

4. कॉलेज की फीस-

हमारे देश में सरकारी कॉलेज से ज्यादा फीस प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की है, कई कॉलेजों की एमबीबीएस फीस तो करोड़ों रुपये है। इसलिए किसी भी कोर्स एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन लेने से पहले मेडिकल कॉलेज का फीस स्ट्रक्चर जरूर चेक करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS डिग्री के लिए भारत के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज
ये भी पढ़ें:यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज, 12वीं के बाद यहां से करें MBBS की पढ़ाई
ये भी पढ़ें:एमपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट, 12वीं के बाद यहां से करें MBBS की पढ़ाई

5. मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी -

मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी अच्छी होनी चाहिए ताकि वे आपको अच्छे से पढ़ा सकें। फैकल्टी सदस्यों का अनुभव और परिचय जरूर चेक करें।

6. मेडिकल कॉलेज की लाॅकेशन-

ऐसे मेडिकल कॉलेज को चुनें जो एक अच्छी लाॅकेशन पर स्थित हो। एक ऐसे मेडिकल कॉलेज को चुनें जो एक सुरक्षित स्थान पर मौजूद हो। जहां से आप आसानी से विभिन्न स्थानों पर ट्रैवल कर सकें।

7. मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं-

मेडिकल कॉलेज को चुनने से पहले यह जरूर चेक करें कि क्या मेडिकल कॉलेज में अच्छी लाइब्रेरी, लैबोरेट्री, हॉस्टल, स्पोर्ट्स फैसिलिटी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं।

8. प्लेसमेंट –

किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले वहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड और पर्सेंटेज जरूर चेक करें। कॉलेज का सबसे ज्यादा और सबसे कम प्लेसमेंट कितने में और कहां हुई। इन सभी जानकारियों को जरूर चेक करें क्योंकि यह आपके भविष्य का सवाल है। अच्छे प्लेसमेंट रिकॉर्ड वाले मेडिकल कॉलेज में ही एडमिशन लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।