NEET UG 2026 Re-Exam 20206 : एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड
NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card जारी हो गया है। 21 जून 2026 को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवार neet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Out , NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card on neet.nta.nic.in : देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने RE-NEET UG 2026 यानी दोबारा होने वाली नीट यूजी की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को 21 जून 2026 को होने वाली दोबारा परीक्षा में शामिल होना है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करनी होगी। गौरतलब है कि यह प्रक्रिया शुल्क वापसी से जुड़ी हुई है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को इसे ध्यान से पूरा करने की सलाह दी गई है।
21 जून को होगी दोबारा परीक्षा
गौरतलब है कि NEET UG 2026 दोबारा परीक्षा रविवार 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं में किसी तरह की परेशानी न हो।
NEET UG 2026 Re-Exam 20206 का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
एनटीए द्वारा जारी संदेश में उम्मीदवारों को खास तौर पर बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करने के लिए कहा गया है। एजेंसी के अनुसार प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:
- पहला चरण: पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से खाते में प्रवेश करें।
- दूसरा चरण: बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करें। इसके लिए लॉगिन करने के बाद बैंक खाते से जुड़ी जानकारी को जांचें और सत्यापित करें। यह कदम संभावित शुल्क वापसी की प्रक्रिया के लिए जरूरी बताया गया है।
- तीसरा चरण: प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके लिए सत्यापन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी एक से अधिक प्रतियां प्रिंट करके सुरक्षित रख सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। नाम, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा का समय जैसी जानकारी सही होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो अभ्यर्थियों को तुरंत एनटीए से संपर्क करना चाहिए ताकि परीक्षा से पहले समस्या का समाधान कराया जा सके।
सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को बैंक खाते के सत्यापन, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या अन्य किसी तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वह एनटीए की हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकता है। एजेंसी ने सहायता के लिए 011-40759000 और 011-69227700 नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सहायता सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
गौरतलब है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवार वेबसाइट पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थी अंतिम समय तक इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द बैंक खाते की जानकारी सत्यापित कर लें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। इससे परीक्षा वाले दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।




साइन इन