NEET 2026 Re-Exam: Minister Dharmendra Pradhan Assures 'Zero-Error' Test, Results On Time Re-NEET परीक्षा में नहीं होगी कोई गलती! शिक्षा मंत्री ने कहा— समय पर आएगा रिजल्ट, PM मोदी खुद रख रहे हैं नजर, Career Hindi News - Hindustan
More

Re-NEET परीक्षा में नहीं होगी कोई गलती! शिक्षा मंत्री ने कहा— समय पर आएगा रिजल्ट, PM मोदी खुद रख रहे हैं नजर

NEET UG 2026: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भरोसा दिया है कि 21 जून को होने वाला NEET UG री-एग्जाम 'जीरो एरर' के साथ सुरक्षित होगा और रिजल्ट समय पर आएगा। पेपर लीक मामले की जांच CBI फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए करेगी।

Tue, 9 June 2026 07:07 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Re-NEET परीक्षा में नहीं होगी कोई गलती! शिक्षा मंत्री ने कहा— समय पर आएगा रिजल्ट, PM मोदी खुद रख रहे हैं नजर

NEET 2026 Re-Exam: नीट (NEET UG 2026) परीक्षा को लेकर मचे देशव्यापी बवाल और पेपर लीक के आरोपों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को एक बहुत बड़ा और सकारात्मक भरोसा दिया है। मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुख्यालय में तैयारियों की समीक्षा करने के बाद, शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि आगामी 21 जून 2026 को होने जा रही नीट री-एग्जाम पूरी तरह से पारदर्शी, सुरक्षित और 'जीरो एरर' यानी बिना किसी गलती के आयोजित की जाएगी। सरकार का पूरा प्रयास है कि इस प्रक्रिया में छात्रों के शैक्षणिक कैलेंडर को नुकसान न पहुंचे।

समय पर आएगा रिजल्ट, पढ़ाई को नहीं होने देंगे बाधित

शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक और गड़बड़ियों से परेशान देश के लाखों मेडिकल छात्रों से अपील करते हुए कहा, “हम इस परीक्षा के नतीजों को बिल्कुल सही समय पर घोषित करेंगे, ताकि छात्रों की पढ़ाई और उनके समय का ज्यादा नुकसान न हो। मैं सभी छात्र-छात्राओं को फिर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे किसी भी तरह के भ्रम या सोशल मीडिया की अफवाहों में न आएं और अपना पूरा ध्यान केवल और केवल अपनी पढ़ाई पर लगाएं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:री-NEET: 21 जून तक लॉकडाउन में रहेंगे पेपर सेटर, 5 लाख जवान संभालेंगे मोर्चा

पीएम मोदी खुद रख रहे हैं नजर, राज्यों से मांगा सहयोग

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस बार परीक्षा को अभेद्य बनाने के लिए सरकार ने कई मंत्रालयों और सुरक्षा एजेंसियों को मिलाकर एक हाई-लेवल कोऑर्डिनेशन सिस्टम तैयार किया है। इस पूरी तैयारी पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं। इसके अलावा कैबिनेट सचिव और केंद्रीय गृह सचिव जैसे देश के सबसे सीनियर अधिकारी भी व्यवस्थाओं की समीक्षा में जुटे हुए हैं। गृह सचिव आने वाले दिनों में परीक्षा की फूलप्रूफ तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी करने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET: 'आखिर आपकी नजर में क्या है पेपर लीक?' संसदीय समिति का NTA से तीखा सवाल

शिक्षा मंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सहयोग मांगा है। यह री-एग्जाम देश के 551 शहरों और 14 विदेशी शहरों में आयोजित होगा। गड़बड़ियों को रोकने के लिए एनटीए (NTA) को भी नए अधिकारियों की नियुक्ति और तकनीकी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG री-एग्जाम पेपर लीक के सारे दावे फर्जी, टेलीग्राम चैनलों पर कड़ी नजर

पेपर लीक की तह तक जाएगी CBI, दोषियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगी सजा

सीबीआई जांच पर पूरा भरोसा जताते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पेपर लीक मामले की गहराई से जांच कर रही है और वे इस साजिश की तह तक जाकर रहेंगे। उन्होंने सीबीआई से अनुरोध किया है कि जितने भी आरोपी पकड़े गए हैं या इस धांधली के पीछे शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए उन्हें जल्द से जल्द और कड़ी सजा दिलवाई जाए।

मंत्री ने माना कि पहले कुछ चुनौतियां और गलतियां जरूर हुई हैं, लेकिन उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि इस बार वे गलतियां किसी भी कीमत पर दोबारा नहीं दोहराई जाएंगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।